Bilaspur news-देशभर से 100 GST बार एसोसिएसन के द्वारा वित्त मंत्री को लिखा गया पत्र"सर्वरडाउन "होने की वजह से लोगों को भुगतना पड़ेगा भारी पेनल्टी, वित्त मंत्री से समय सीमा बढ़ाने की मांग, सुरेश शुक्ला-अध्यक्ष प्रत्यक्ष कर बोर्ड दिल्ली, जीएसटी बार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष
शेख असलम की रिपोर्ट,
👉- देशभर से 100 GST बार एसोसिएसन के द्वारा वित्त मंत्री को लिखा गया पत्र"सर्वरडाउन "होने की वजह से लोगों को भुगतना पड़ेगा भारी पेनल्टी, समय सीमा बढ़ाने की मांग-
बिलासपुर - बिलासपुर जीएसटी बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने नक्षत्र न्यूज़ से बात करते हुए,बताया कि सरवर के बार-बार डाउन हो जाने की वजह से अभी तक 23 प्रतिशत ही रिटर्न फाइल हो पाया है, आगे जिला अध्यक्ष बताते हैं कि मुश्किल से समय सीमा 6 या 7 दिन ही बचा है, ऐसे में अधिक से अधिक लोगों का अहित होगा, जिसमें 5 हजार से लेकर 10000 हजार तक की पेनल्टी आम जनों को इसका खामियांजा भुगतना पड़ेगा,
जीएसटी बार एसोसिएशन के द्वारा हर साल यह मांग उठाते आ रहे हैं, ताकि आम जनों का कोई अहित न हो और उन्हें आर्थिक नुकसान ना उठाना पड़े, इसलिए पूरे देश से 100 जीएसटी बार एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को पत्र लिखकर समय अवधि बढ़ाने की मांग की है! ताकि सभी लोग सुनिश्चित तरीके से अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकें! यह सारी जानकारी "सुरेश शुक्ला"केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड अध्यक्ष,दिल्ली व जीएसटी बार संगठन के जिला अध्यक्ष ने दी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें