Bilaspur news-परमात्मा गाइड बनकर घर का रास्ता बता रहे है:-बीके शशि
शेख असलम की रिपोर्ट,
*परमात्मा गाइड बनकर घर का रास्ता बता रहे है:-बीके शशि*
बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके शशि ने कहा कि लौकिक मे मंजिल का रास्ता जानने के लिये गाइड का सहारा लेते है। लेकिन गाइड को ही भूल जाये तो मंजिल पर कैसे पहुंचे? मनुष्य आत्माएं जन्म मरण के चक्कर मे आते अपने घर परमधाम को ही भूल गई है। परमात्मा गाइड बनकर हमे अपने घर परमधाम का रास्ता बता रहे है।
लेकिन हम मनुष्य आत्माएं अपने गाइड परमात्मा को भी भूल चुके है इस कारण अनेक मार्गों मे भटकते अनेक नाम रूपों मे उन्हें ढूंढ रहे है। अभी परमात्मा ब्रह्मा तन का आधार लेकर स्वयं का परिचय दे रहे है और परमधाम एवं सुखधाम अर्थात स्वर्ग जाने का सहज मार्ग बता रहे है। इसे ही मुक्ति जीवनमुक्ति कहते है जिसके दाता एक परमात्मा ही है और मार्ग भी एक ही है।
आगे कहा कि नया और सहज ज्ञान ही इस ज्ञान मार्ग की विशेषता है। परमधाम अर्थात ब्रम्ह की स्मृति मे विचरण करना ही ब्रम्हचारिणी बनना है। इसके साथ स्वर्ग की स्मृति रहे तो अतिन्द्रिय सुख की अपार खुशी का अनुभव सदा होता रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें