Bilaspur kaanker news-"मिलिट्री कंपनी नम्बर- कमांडर सहित 13 ईनामी नक्सलियो ने किया"आत्मसमर्पण" शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर किया" आत्मसमर्पण"

शेख असलम की रिपोर्ट,
🟩 *‘‘पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन’’-बदलाव की एक सशक्त पहल*

🟩 *मिलिट्री कंपनी नम्बर- कमांडर सहित 13 ईनामी नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण।*
01
🟩 *उत्तर बस्तर डिवीजन के रावघाट/परतापुर एरिया कमेटी एवं माड़ डिवीजन में सक्रिय थे।*

🟩 *आत्मसमर्पित नक्सलियो पर शासन द्वारा कुल 62 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।*

🟩 *शासन की "आत्मसमर्पण एंव पुनर्वास नीति’’ से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।*

🟩 *पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दिया गया।*
  
बिलासपुर /कांकेर -सुन्दरराज पी.* (भा.पु.से.) IG BASTAR, अमित तुकाराम कांबले* (भा.पु.से.) DIG KANKER, विपुल मोहन बाला* DIG BSF Sector Bhanupratappur के मार्गदर्शन, आई. के. एलिसेला (भा.पु.से.)* DIG/SSP KANKER के  निर्देशन में पुलिस/बीएसएफ द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे. नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन’’- बदलाव की एक सशक्त पहल* एवं शासन की आत्मसमर्पण एंव पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर, रावघाट एरिया कमेटी/माड़ डिवीजन में सक्रिय नक्सल जिन पर *शासन की ईनाम पालिसी के तहत् उक्त 01 माओवादी सदस्य पर 10 लाख, 04 माओवादी सदस्य पर 08 लाख, 03 माओवादी सदस्या पर 05 लाख एवं 05 माओवादी सदस्यों पर 01-01 लाख रुपये कुल-62 लाख का ईनाम घोषित* है।
आज दिनांक 24.07.2025 को आत्मसमपर्ण* किया गया। आत्मसमर्पण करने पर *प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रुपये प्रदान* किया गया। इस अवसर पर *श्री राघवेन्द्र सिंग कमाणडेंट 94 B.N.BSF,  आकाश श्रीमाल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, दिनेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, हरि प्रकाश 2आईसी 40 B.N.BSF,  गिरिजाशंकर साव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स कांकेर, डाॅ. मेखलेन्द्र प्रताप सिह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स कांकेर, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी कांकेर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित* रहे।

🟥 *मंगलू उर्फ रुपेश उर्फ अरुण कोमरा पिता स्व. समरत कोमरा उम्र 35 वर्ष ईनाम-10 लाख*
निवासी:- ग्राम आमाकड़ा थाना ताड़ोकी जिला कांकेर
*वर्ष 2003 नक्सल संगठन में भर्ती अब तक*
◼️माड़ डिवीजन मिलिट्री कंपनी नंबर 01कमाण्डर सीवायपीसी
*◼️वर्ष 2003 से वर्ष 2025 के मध्य कारित*
*प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2006 में गोण्डबिनापाल के पास रोड़ में प्रेशर आईईडी विस्फोट व एम्बुश लगाने की घटना, 02 जवान शहीद व 02 जवान घायल।
◼️वर्ष 2009 ग्राम मन्हाकाल एम्बुश की घटना, जिसमें 03 जवान शहीद व 09 जवान घायल। 
◼️वर्ष 2011 सुलंगी एम्बुश की घटना बीएसएफ के 02 जवान शहीद 04 जवान घायल,01 इंसास रायफल लुटे,04 नक्सली मारे गए 
◼️वर्ष 2017 ग्राम टेकानार के पास यात्री बस को आगजनी करने की घटना।
◼️वर्ष 2019 जडडा एम्बुश की घटना 01 जवान घायल। 
◼️वर्ष 2020 ग्राम कोहकामेटा चेकपोस्ट में फायरिंग की घटना, जिसमें 01 जवान घायल।
🟥 *मैनू नेगी (नरेटी) उर्फ करिया पिता रजउ राम नरेटी उम्र करीबन 35 वर्ष ईनाम-08 लाख*
निवासी:- ग्राम कोईनटोला (भैंसासूर) थाना सिकसोड़ जिला कांकेर।
◼️वर्ष 2006 नक्सल संगठन में भर्ती अब तक
◼️डीव्हीसीएम/उत्तर बस्तर डिवीजन कमाण्ड इन चीफ
*◼️वर्ष 2006 से वर्ष 2025 के मध्य कुल 50 से अधिक नक्सल घटनाओ* में शामिल रहा।
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2009 ग्राम पीव्ही 34 एवं पचांगी के मध्य एम्बुश की घटना, 02 जवान शहीद व 01 घायल महिला आरक्षक की अपहरण एवं 03 हथियार लुटने की घटना।
◼️वर्ष 2009 रिसगांव मुठभेड़ की घटना, 13 जवान शहीद।
◼️वर्ष 2009 ग्राम मन्हाकाल एम्बुश की घटना, जिसमें 03 जवान शहीद व 09 जवान घायल। 
◼️वर्ष 2010 में उदनपुर कैम्प पर हमला करने की घटना।
◼️वर्ष 2011 सुलंगी एम्बुश की घटना बीएसएफ के 02 जवान शहीद,04 जवान घायल, 01 इंसास रायफल लुटे, 04 नक्सली मारे गये।
◼️वर्ष 2015 ग्राम चारगांव मेटाबोदेली माईंस में 28 वाहनों में आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2015 ग्राम कोयलीबेड़ा और मरकानार के मध्य आईईडी विस्फोट की घटना, 02 जवान शहीद। 
◼️वर्ष 2019 ग्राम महला एम्बुश की घटना, बीएसएफ के 04 जवान शहीद।
◼️ वर्ष 2023 कोयलीबेड़ा बाजारपारा यात्री बस आगजनी की घटना।
◼️ वर्ष 2023 ग्राम गट्टाकाल व मिण्डी के मध्य सड़क निर्माण कार्य में लगे 03 वाहन में आगजनी की घटना। 
◼️वर्ष 2023 ग्राम आलपरस व गुंदूल के मध्य सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहन में आगजनी की घटना।  
🟥 *नरेश दुग्गा उर्फ रूपजी राम पिता स्व0 चमारसिंह उम्र- 38 वर्ष जाति गोड़ ईनाम-08 लाख*
निवासी:- अलकानार थाना सिकसोड़ जिला कांकेर।
*◼️वर्ष 2002 में नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
◼️माड़ डिवीजन टेलर टीम इंचार्ज
वर्ष 2002 से वर्ष 2025 के मध्य कारित
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2002 पोरोण्डी राशन दूकान में लूट की घटना।
◼️ वर्ष 2002 गावडेगांव निवासी से मारपीट व डकैती की घटना।
◼️वर्ष 2003 चारगांव मांईस आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2003 उदनपुर पंचायत भवन में डकैती की घटना। 
◼️वर्ष 2014 ग्राम कंदाडी जंगल पुलिस- नक्सली मुठभेड़ की घटना।
🟥 *कारू वेड़दा उर्फ निलेश वेड़दा पिता बोड़गा उम्र 25 वर्ष जाति गोंड़ ईनाम-08 लाख*
निवासी:-साकिन कोडेलेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर
*◼️वर्ष 2007 नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
◼️मिलिट्री नंबर 05 प्लाटून नंबर 02 सेक्सन ‘ए’ का उप कमांडर
वर्ष 2007 से वर्ष 2025 के मध्य कारित
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2013-14 ग्राम आलपरस अठखड़ियापारा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना
◼️वर्ष 2015 ग्राम चारगांव मेटाबोदेली माईंस में 28 वाहनों में आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2019 ग्राम महला एम्बुश की घटना, बीएसएफ के 04 जवान शहीद।
◼️वर्ष 2023 ग्राम गट्टाकाल व मिण्डी के मध्य सड़क निर्माण कार्य में लगे 03 वाहन में आगजनी की घटना। 
◼️वर्ष 2024 में ग्राम काकनार मुठभेड़ की घटना में शामिल, 01 नक्सली मारा गया।
*🟥माडवी सोनमति उर्फ भीमे पिता सोमारू उम्र 28 वर्ष जाति गोड़ ईनाम-08 लाख*
निवासी:- ग्राम गोंडेबटूम पंचायत कोण्डापल्ली जिला बीजापुर (छ0ग0)
◼️वर्ष 2015 नक्सल संगठन भर्ती 
अब तक
◼️माड़ डिवीजन कंपनी नंबर-01 सदस्या
◼️वर्ष 2015 से वर्ष 2025 के मध्य कारित
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2018 ग्राम ईरपानार एम्बुश घटना, 02 जवान शहीद।
◼️वर्ष 2019 ग्राम महला एम्बुश की घटना,बीएसएफ के 04 जवान शहीद।
◼️वर्ष 2019 जडडा एम्बुश की घटना 01 जवान घायल। 
◼️वर्ष 2024 ग्राम कोड़तामरका - आदिमपारा मुठभेड़ की घटना में शामिल,08 नक्सली मारे गये।
🟥 *शीला उर्फ देवली पुडो पति अनिल उर्फ भीमा (पूर्व पति उधम सिंग तुलावी)* पिता स्व0 रामसिंग राम पुडो उम्र 37 वर्ष *ईनाम-05 लाख*
निवासी:- ग्राम मरकेली थाना मानपुर जिला मानपुर-मोहला- अंबागढ़ चैकी (छ0ग0)
◼️वर्ष 2009 नक्सल संगठन भर्ती
अब तक
◼️रावघाट एसी सदस्या
*◼️वर्ष 2009 से वर्ष 2025 के मध्य कुल 21 नक्सल घटनाओं में शामिल रही।*
*प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2015 ग्राम ढब्बा थाना मानपुर मतपेटी लूट की घटना। 
◼️वर्ष 2016 ग्राम बड़गांव एवं पिपली के मध्य आईईडी विस्फोट की घटना। 
◼️वर्ष 2018 कैम्प महला अटैक की घटना
◼️वर्ष 2023 ग्राम चिलपरस आईईडी विस्फोट की घटना, 01 जवान घायल।
◼️वर्ष 2024 ग्राम भोमरा-हुरतराई पुलिस नक्सली मुठभेड़ की घटना, 03 नक्सली मारे गये।
*🟥सरादो उर्फ समीला उर्फ संगीता उसेण्डी उम्र 35 वर्ष जाति गोंड़ ईनाम-05 लाख*
निवासी:- मेचानार थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर (छ0ग0)
◼️वर्ष 2006 नक्सल संगठन भर्ती
अब तक
◼️पार्टी सदस्य एसजेडसीएम सुजाता की गार्ड
◼️एसीएम एवं उत्तर बस्तर डिवीजन टेलर युनिट टीम कमांडर
*◼️वर्ष 2006 से वर्ष 2025 के मध्य कारित प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2012 उदनपुर कैम्प अटैक की घटना
◼️वर्ष 2015 ग्राम कोयलीबेड़ा और मरकानार के मध्य आईईडी विस्फोट की घटना,02 जवान शहीद।
◼️वर्ष 2015 ग्राम मर्राम पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना।◼️वर्ष 2015 ग्राम चारगांव मेटाबोदेली माईंस में 28 वाहनों में आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2016 ग्राम केसोकोड़ी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना।
*🟥मानुराम धु्रवा उर्फ भारत उर्फ बिरेन्द्र पिता स्व0 रागा राम धु्रवा उम्र 45 वर्ष जाति गोंड़ ईनाम-05 लाख*
निवासी:- ग्राम कुली थाना परतापुर 
◼️वर्ष 2007 नक्सल संगठन भर्ती
अब तक
◼️परतापुर एरिया कमेटी सदस्य
◼️वर्ष 2007 से वर्ष 2025 के मध्य कुल 23 नक्सल घटनाओ में शामिल रहा।
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2007 ग्राम साधुमिचगांव मोड़ एम्बुश एवं आईईडी विस्फोट की घटना
◼️वर्ष 2008 ग्राम सुलंगी (हनुमान मंदिर) एम्बुश की घटना
◼️वर्ष 2008 ग्राम कोण्डे एवं छिंदपाल के मध्य आईईडी विस्फोट एवं एम्बुश की घटना
◼️वर्ष 2012 उड़ीसा क्षेत्र के ग्राम सोनाबेड़ा मुठभेड़ की घटना,01 नक्सली मारा गया। 
◼️वर्ष 2023 ग्राम बांगोभोड़िया रोड़ निर्माण कार्य में लगे 02 वाहनों में आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2023 ग्राम बिनागुण्डा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना, 01 नक्सली मारी गयी।
*🟥सुकारो नुरूटी पिता कोटीराम नुरूटी उम्र 20 वर्ष जाति गोड़ ईनाम-01लाख* निवासी:- ग्राम मरकाबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छ0ग0)
◼️वर्ष 2022 नक्सल संगठन भर्ती
अब तक
◼️रावघाट एलओएस सदस्या
वर्ष 2022 से वर्ष 2025 के मध्य कारित
 *◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️ वर्ष 2022 ग्राम कोयलीबेड़ा बस में आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2023 ग्राम आलपरस व गुंदूल के मध्य सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहन में आगजनी की घटना।  
◼️वर्ष 2023 माह मई ग्राम आलपरस पुलिस-नक्सली मुठभेड़।
◼️वर्ष 2024 माह दिसंबर ग्राम आलपरस एवं कुरकुंज के मध्य पुलिस-नक्सली मुठभेड।
*🟥सोमारी कोर्राम उर्फ कविता पिता स्व0 कोपाराम जाति गोंड़ उम्र 30 वर्ष ईनाम-01लाख*
निवासी:- ग्राम भाटनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर
◼️वर्ष 2012 नक्सल संगठन भर्ती
अब तक
◼️रावघाट एलओएस सदस्या
*◼️वर्ष 2012 से वर्ष 2025 के मध्य कारित*
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2019 ग्राम महला एम्बुश की घटना, बीएसएफ के 04 जवान शहीद।
◼️वर्ष 2023 कोयलीबेड़ा बाजारपारा यात्री बस आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2023 ग्राम आलपरस व गुंदूल के मध्य सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहन में आगजनी की घटना। 
◼️वर्ष 2023 ग्राम गटटाकाल व मिण्डी के मध्य सड़क निर्माण कार्य में लगे 03 वाहन में आगजनी की घटना।  
◼️वर्ष 2024 में ग्राम काकनार मुठभेड़ की घटना, 01 नक्सली मारा गया। 
◼️वर्ष 2025 ग्राम जुंगड़ा-भोमरा-पालनार के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़, 01 नक्सली मारा गया।
*🟥राजू उर्फ सोहन नुरूटी उम्र 21 वर्ष जाति गोंड़ ईनाम-01लाख*
निवासी:- ग्राम कोंगे थाना सोनपुर जिला नारायणपुर (छ0ग0)
◼️वर्ष 2021 नक्सल संगठन भर्ती
अब तक
◼️परतापुर एलओएस सदस्य
वर्ष 2021 से वर्ष 2025 के मध्य कारित
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2023 ग्राम बांगोभोड़िया रोड़ निर्माण कार्य में लगे 02 वाहनों में आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2023 ग्राम राजामुण्डा रोड निर्माण कार्य में लगे 05 वाहनो में आगजनी की घटना। 
◼️वर्ष 2023 ग्राम मरकाबेड़ा निवासी ग्रामीण जगदीश पद्दा की हत्या की घटना।
◼️वर्ष 2024 ग्राम कोड़ोनार निवासी ग्रामीण कटिया नुरूटी की हत्या की घटना।
◼️वर्ष 2024 ग्राम कलपर निवासी ग्रामीण कोमी नुरूटी की हत्या की घटना।
◼️वर्ष 2024 ग्राम मरकाबेड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना।
*🟥सुकदू उर्फ पवन पद्दा उम्र 20 वर्ष जाति गोंड़ ईनाम-01लाख* 
निवासी:- ग्राम कोरोनार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर (छ0ग0)
◼️वर्ष 2022 नक्सल संगठन भर्ती 
अब तक 
◼️रावघाट एलओएस सदस्य (डीव्हीसीएम सुकलाल का गार्ड)
वर्ष 2022 से वर्ष 2025 के मध्य कारित
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2023 ग्राम गोमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना, 02 नक्सली मारे गये।  
◼️वर्ष 2023 ग्राम आलपरस व गुंदूल के मध्य सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहन में आगजनी की घटना। 
◼️वर्ष 2023 ग्राम गट्टाकाल व मिण्डी के मध्य सड़क निर्माण कार्य में लगे 03 वाहन में आगजनी की घटना। 
◼️वर्ष 2024 ग्राम जुंगडा आमापारा सनकूराम गोटा की हत्या। 
◼️वर्ष 2024 गटटाकाल जंगल पहाडी आईईडी विस्फोट की घटना।
*🟥असनु राम कोरसा पिता तिरका राम कोरसा उम्र 20 वर्ष ईनाम-01लाख*
निवासी:- ग्राम वट्टेकाल थाना परतापुर जिला कांकेर (छ0ग0)
◼️वर्ष 2023 नक्सल संगठन भर्ती
अब तक
◼️परतापुर एलओएस सदस्य
वर्ष 2024 से वर्ष 2025 के मध्य कारित  
*◼️प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2024 ग्राम बिनागुण्डा जंगल पहाड़ी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना 01 महिला नक्सली मारी गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"एनएचएम प्रांत अध्यक्ष की गिरफ्तारी से एनएचएम कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश किया सिविल लाइन थाने का घेराव,

Bilaspur news-मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

Bilaspur news- सिरगिट्टी क्षेत्र में युवक की हत्या,पानी में डूबी हुई मिली लाश,