Bilaspur news-"नेपाल यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बिलासपुर के गौरव पनगरे ने जीता गोल्ड, शहर में हुआ भव्य स्वागत,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
नेपाल यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बिलासपुर के गौरव पनगरे ने जीता गोल्ड, शहर में हुआ भव्य स्वागत,,,

बिलासपुर,-फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन द्वारा आयोजित नेपाल यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में बिलासपुर के युवा खिलाड़ी गौरव पनगरे ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। नेपाल के पाल शहर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से 10 से 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां गौरव पनगरे ने नेपाल के मजबूत प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को परास्त कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
रेलवे कॉलोनी, बिलासपुर के निवासी गौरव पनगरे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा है। गौरव के पिता सुधाकर पनगरे, रेलवे अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मीना पनगरे गृहिणी हैं। गौरव की एक छोटी बहन भी है, जो एनडीए/सीडीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी के साथ एयरफोर्स एवं आर्मी कोर्स कर रही है। साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना गौरव की कड़ी मेहनत, अनुशासन और जज़्बे को दर्शाता है।
वापसी पर उमड़ा जनसैलाब, फूल-मालाओं और आतिशबाजी से स्वागत
गोल्ड मेडल जीतकर जब गौरव पनगरे बिलासपुर लौटे तो रेलवे स्टेशन से लेकर उनके निवास तक जश्न का माहौल देखने को मिला। शहरवासियों की भारी भीड़ ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शाहिद रज़ा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारी संदीप रामकुमार राजकुमार सहित अनेक सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने गौरव को शुभकामनाएं दीं। घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।
पहले भी कर चुके हैं राज्य का नाम रोशन
गौरव पनगरे इससे पहले राजनांदगांव में आयोजित स्टेट लेवल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। उनकी लगातार शानदार उपलब्धियों के चलते अब उनका चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, नासिक के लिए भी हो चुका है, जहां वे देशभर के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने गौरव
गौरव की इस सफलता को लेकर शहरवासियों, खेल संगठनों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
शहरवासियों ने गौरव पनगरे की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वे आने वाले समय में भी देश के लिए और अधिक पदक जीतकर बिलासपुर का नाम रोशन करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,