Bilaspur news-"शपथ ग्रहण व शाकम्भरी महोत्सव का भव्य आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम मे संपन्न,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
शपथ ग्रहण व शाकम्भरी महोत्सव का भव्य आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम मे संपन्न,,,,

बिलासपुर — मरार पटेल (भो.) समाज जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं शाकम्भरी महोत्सव का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को लखीराम ऑडिटोरियम भवन, बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत “जय माँ शाकम्भरी, जय मरार” के गगनभेदी जयघोष के साथ हुई। इस अवसर पर समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। साथ ही माँ शाकम्भरी की महिमा को समर्पित सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ देखा।
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल, विधायक कटघोरा उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान पर अपने विचार रखे। उन्होंने मरार पटेल समाज के योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को शिक्षा, संस्कार और संगठन से जुड़ने का संदेश दिया।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बरतराम पटेल, अध्यक्ष मरार महासंघ ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथि एवं सम्माननीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—. आत्मानारायण पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, मरार पटेल (भो.) समाज (छ.ग.)
पतिराम पटेल, प्रदेश सचिव, मरार महासंघ (छ.ग.)
नागेश्वर पटेल, अध्यक्ष, कर्मचारी प्रकोष्ठ, मरार महासंघ (छ.ग.) — कार्यक्रम की अध्यक्षता
शिव कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष, मरार पटेल (भो.) समाज, बिलासपुर
मा. कार्तिक राम पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष, मरार पटेल (भो.) समाज, बिलासपुर
मा. श्रीमती बिलसिया पटेल, अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, मरार पटेल (भो.) समाज, बिलासपुर
समाज सेवक प्रशांत पटेल ने अपने उद्बोधन में नशा मुक्ति नारी शिक्षा नारी सशक्तिकरण के विषय में समाज को संबोधित किया
इसके अलावा समाज के अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने माँ शाकम्भरी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज को संगठित रखकर आगे बढ़ाने का संदेश दिया। समाज के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की सराहना की गई।
 प्रमुख रूप से सामाजिक बन्धु उपस्थित थे छेदी लाल पटेल सुधा पटेल गोपाल पटेल मोती लाल पटेल बजगवंता पटेल सूरज पटेल केजहा पटेल द्वारिका पटेल गोपाल पटेल हेमलाल पटेल मंगत राम पटेल बी आर पटेल गणेश पटेल गेंदलाल पटेल शिव पटेल श्याम कार्तिक कांता पटेल कृष्णा पटेल कन्हैया पटेल देवचरण पटेल दिनेश पटेल शत्रुघ्न पटेल रोहित पटेल महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बिलासी बाई पटेल जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी पटेल शैल कुमारी पटेल अनिल पटेल मट्टू पटेल दलहरण पटेल कृष्णा पटेल भवन पटेल डॉक्टर चांदराम पटेल विष्णु पटेल हेमंत पटेल देवेंद्र पटेल मोहन पटेल शिव पटेल अनिल पटेल प्रकाश पटेल धर्म पटेल धनीराम पटेल सुखदेव पटेल मधुकर पटेल सुरेंद्र पटेल बालमुकुंद पटेल यह जानकारी प्रशांत पटेल जी ने दी

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,