Bilaspur news-"भाजयुमो उत्तर मंडल में रवि सिंह बने उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
भाजयुमो उत्तर मंडल में रवि सिंह बने उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,,,,,
बिलासपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर मंडल में संगठनात्मक विस्तार के तहत रवि सिंह को उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
रवि सिंह लंबे समय से संगठन की विचारधारा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। वे युवा शक्ति को संगठित करने, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन में अग्रणी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। संगठन ने उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति के पश्चात रवि सिंह ने अमर अग्रवाल (बिलासपुर विधायक), दीपक सिंह (भाजपा जिला अध्यक्ष), वैभव गुप्ता (भाजयुमो जिला अध्यक्ष) तथा विश्वजीत ताम्रकार (उत्तर मंडल अध्यक्ष) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
रवि सिंह ने आगे कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य राष्ट्रहित, समाज सेवा और संगठन सशक्तिकरण के कार्यों को मजबूती देना है। वे युवाओं को जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर मंडल में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें