Bilaspur news-"पुलिस कस्टडी से 3 नाबालिग फरार"2अब भी लापता,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पुलिस कस्टडी से तीन नाबालिग फरार, दो अब भी लापता
बिलासपुर /रायपुर - राजधानी रायपुर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिग आरोपी उरला पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए। यह घटना बीरगांव क्षेत्र में शुभम के मार्ट के पास की बताई जा रही है।
कैसे हुई घटना?जानकारी के मुताबिक, उरला थाना पुलिस तीन नाबालिगों (उम्र करीब 16–17 वर्ष) को बाल न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी। थाना की पुरानी गाड़ी खराब होने के कारण पुलिस लाइन से नई बोलेरो वाहन मंगाई गई थी। इसी वाहन से आरोपियों को ले जाया जा रहा था।रास्ते में एक नाबालिग ने गाड़ी के दरवाजे को अंदर से चेक किया, जो बिना चाबी के ही खुल गया। इसके बाद उसने अपने साथियों को इशारा किया और तीनों ने मौका देखकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी।
पुलिस ने किया पीछा,,,,,
घटना होते ही वाहन चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए। गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल नीचे उतरे और तीनों का पीछा किया। हालांकि, आरोपी बीरगांव की तंग और घनी गलियों में घुसकर फरार हो गए। एक पकड़ाया, दो अब भी फरार,,,,,
पुलिस ने घेराबंदी कर एक नाबालिग को पकड़ लिया, लेकिन दो अन्य आरोपी अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इलाके में नाकेबंदी,,,
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई। संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों फरार नाबालिगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,,,,इस घटना के बाद पुलिस वाहन की सुरक्षा और लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाहन का लॉक सिस्टम ठीक नहीं था, जिससे आरोपी आसानी से दरवाजा खोलकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार नाबालिगों की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में सघन जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें