Bilaspur news-"NSUI का DEO कार्यालय घेराव, “बच्चों का भविष्य खतरे में नहीं आने देंगे,,,, कार्रवाई व जाँच की मांग,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
 NSUI का DEO कार्यालय घेराव, “बच्चों का भविष्य खतरे में नहीं आने देंगे”
बिलासपुर- बिलासपुर में एनएसयूआई (NSUI) की बड़ी टीम ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गन्ना रस गिलास में लेकर कार्यालय पहुंचे और अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया।
 गन्ना रस के साथ प्रदर्शन, दिया कड़ा संदेश
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे छात्रों और उनके अभिभावकों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
“जरूरत पड़ी तो DEO कार्यालय में करेंगे तालाबंदी”
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों के भविष्य को खतरे में डालने वाले मामलों पर सख्त कदम उठाया जाए, अन्यथा वे DEO कार्यालय में तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
किराए के भवन में संचालित नारायणा पर सवाल
एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि नारायणा संस्थान किराए के परिसर में संचालित हो रहा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके अलावा भी कई गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया गया।
DEO कार्यालय और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय दांडे और कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
“निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज”
एनएसयूआई का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
 फिलहाल प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है—क्या छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर होगी सख्त कार्रवाई?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,