Bilaspur news-" न्यायधानी पुलिस अधोसंरचना को बड़ी मजबूती""नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र का हुआ"लोकार्पण,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,

बिलासपुर में पुलिस अधोसंरचना को बड़ी मजबूती, नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र का हुआ"लोकार्पण,,,

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर कमलों से बिलासपुर में नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस अत्याधुनिक भवन को जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया गया,जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के प्रयासों से तैयार यह भवन पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में कई पुलिस कार्यालय, थाना और चौकियां जर्जर एवं पुराने भवनों में संचालित हो रही थीं, जिनमें से कई अंग्रेज शासन काल के समय के बने हुए थे। ऐसे में नए रक्षित आरक्षी केंद्र के निर्माण से पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप मिला है।
सभी शाखाएं एक छत के नीचे, बेहतर समन्वय,नवनिर्मित रक्षित आरक्षी केंद्र में विभिन्न शाखाओं को एक ही परिसर में सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इससे न केवल कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि सुरक्षा और संसाधनों के प्रबंधन में भी सुधार होगा। यह केंद्र जिला पुलिस का मुख्यालय होने के साथ-साथ बल के नियंत्रण, वीआईपी सुरक्षा, आपातकालीन व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा,संसाधन और व्यवस्थाएं होंगी और सुदृढ़,इस केंद्र के माध्यम से पुलिस बल को आवश्यक संसाधनों जैसे वाहन, ईंधन, हथियार (आर्म्स एवं एम्युनेशन), वर्दी, उपकरण और अन्य सामग्री का सुचारू प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही जवानों के लिए आवास, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी,कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन,रक्षित आरक्षी केंद्र पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रमुख केंद्र रहेगा। 
यहां से पुलिस जवानों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं का संचालन किया जाएगा। इन सभी गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए रक्षित निरीक्षक की नियुक्ति की जाती है, जो संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हैं।प्रशिक्षण और अनुशासन पर विशेष जोर,पुलिस बल की दक्षता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए इस केंद्र में पीटी परेड, प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। इससे जवानों की कार्यक्षमता, स्वास्थ्य और आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता में वृद्धि होगी।
अन्य निर्माण कार्य भी जारी
एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में जिले में अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य भी तेजी से जारी हैं। इनमें शहीद स्मारक, किशोर बालक अनुसंधान इकाई कार्यालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना पचपेड़ी का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अलावा चौकी केंदा, एसडीओपी कोटा एवं बिलासपुर के आवास, 110 क्वार्टर और सामुदायिक भवनों का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा, रक्षित आरक्षी केंद्र का यह नया भवन बिलासपुर पुलिस के लिए आधुनिक, सुरक्षित और सुदृढ़ कार्यप्रणाली की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,