Bilaspur news-"कार पर पथराव, युवती गंभीर रूप से घायल — सिम्स रेफर,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
बिलासपुर: कार पर पथराव, युवती गंभीर रूप से घायल — सिम्स रेफर

बिलासपुर- जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा एक चलती कार पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में कार में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।जानकारी के अनुसार, एक परिवार कार से मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बादल महल के पास पहुंची, तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने वाहन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान एक बड़ा पत्थर कार के अंदर आकर युवती को जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद परिजन घबराकर वाहन को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,