Bilaspur news-" इलेक्ट्रॉनिक गोदाम मे भीषण आग"""करोड़ों के नुकसान का अनुमान,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
राजधानी रायपुर में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में मंगलवार शाम एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग विजय एजेंसी के गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में फ्रिज और एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान तक फैल गया, जिससे इलाके में
अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया, हालांकि तब तक गोदाम में रखा लाखों-करोड़ों का सामान जलकर खाक हो चुका था।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,