Bilaspur news-"खाड़ी संकट के बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल की प्रेस वार्ता:"जिले में पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति पर दी"अहम जानकारी,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
खाड़ी संकट के बीच कलेक्टर संजय अग्रवाल की प्रेस वार्ता: जिले में पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति पर दी"अहम जानकारी,,
बिलासपुर- खाड़ी क्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय संकट के संभावित प्रभावों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में उन्होंने जिले में पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल-डीजल) और घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था एवं वितरण की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की घबराहट या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि खाड़ी संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जरूर है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जिले में आवश्यक भंडारण और आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जा रही है।
प्रेस वार्ता में उपस्थित खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमित वितरण की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि सप्लाई चेन सामान्य रूप से संचालित हो रही है और आने वाले दिनों में भी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी और डिपो स्तर पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे जिले में नियमित आपूर्ति बनी रहेगी।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आम जनता से अपील की कि वे जरूरत के अनुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों का उपयोग करें तथा अनावश्यक स्टॉक जमा करने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।प्रेस वार्ता के दौरान हेमप्रकाश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और आमजन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,