Bilaspur news -"शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर सड़क हादसा: शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत,,
बिलासपुर- शहर के विनोबा (विनोचा) कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल चला रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिसके कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने घटना को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि— “क्या आप भी ऐसी पुनरावृत्ति करेंगे? शराब पीकर वाहन चलाना न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरा है। सतर्क रहें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।”सुरक्षा संदेश:शराब पीकर कभी भी वाहन न चलाएं
ट्रैफिक नियमों का पालन करें,हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें,तेज गति से बचें,यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे किसी की जिंदगी खत्म कर सकती है।देखिए, समझिए, बचिए और बचाइए — क्योंकि आपकी और आपके अपनों की जिंदगी अनमोल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,