Bilaspur news-"पानी टंकी पर सो रहे युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर: पानी टंकी पर सो रहे युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर- जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलर बरभांठा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला?दिनांक 29 मार्च 2026 को ग्राम सेलर बरभांठा निवासी शत्रुघ्न धुरी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव की पानी टंकी की सीढ़ियों पर राजू धुरी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में ही हत्या की आशंका सामने आई।जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा,पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राजू धुरी की हत्या गांव के ही निवासी अनिल केंवट (40 वर्ष) ने की है। आरोपी पानी टंकी के ऊपर रेलिंग के पास सोता था।घटना 28 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे की है, जब आरोपी खाना खाकर सो रहा था। उसी दौरान राजू धुरी वहां पहुंचा और उसे आवाज दी। आरोपी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन मृतक वहीं रुक गया।इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने पास में रखे बांस के डंडे से राजू के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई,,आरोपी अनिल केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,,,
घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया क्षेत्र में फैली सनसनी,,घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। मामूली विवाद में हुई इस हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,