Bilaspur durg news-"अमर इंफ्रा ग्रुप पर ED की दबिश, संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर जांच,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
अमर इंफ्रा ग्रुप पर ED की दबिश, संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर जांच
बिलासपुर /दुर्ग-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दुर्ग स्थित अमर बिल्डर (अमर इंफ्रा ग्रुप) के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने महेश कॉलोनी स्थित कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू की।
कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार, ED के अधिकारी दो वाहनों में सवार होकर सुबह कार्यालय पहुंचे। टीम द्वारा ऑफिस में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कार्यालय के भीतर कई घंटों तक दस्तावेजों का सत्यापन किया।
सूत्रों के मुताबिक, अमर इंफ्रा ग्रुप के अंतर्गत 6 से अधिक फर्म संचालित हैं, जिनके वित्तीय लेन-देन और कारोबारी गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसी पड़ताल कर रही है। हालांकि, ED की ओर से अभी तक कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।चतुर्भुज राठी दुर्ग के चर्चित कारोबारी होने के साथ-साथ भाजपा से भी जुड़े माने जाते हैं। कार्रवाई की खबर सामने आते ही राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।फिलहाल ED की जांच जारी है और टीम दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें