Bilaspur korba news-"सूने मकान में चोरी का खुलासा""2.80 लाख के सोने-चांदी के जेवर और बाइक बरामद,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
सूने मकान में चोरी का खुलासा""2.80 लाख के सोने-चांदी के जेवर और बाइक बरामद,,,,
बिलासपुर /कोरबा-जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल करीब 2 लाख 80 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कमरे आलम ने 5 अप्रैल 2026 को थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा शादी समारोह में शामिल होने बिहार गए हुए थे।
इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम पार कर दी। मामले में थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 200/2024 के तहत धारा 331(4), 305, 317(2), 3,5 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित देवांगन उर्फ मिथलेश देवांगन (26 वर्ष), राकेश कुमार बघेल उर्फ राका (21 वर्ष) और राकेश कुमार सोनी (37 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश कुमार सोनी चोरी के आभूषण खरीदने का काम करता था। उसके कब्जे से भी सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी युवराज तिवारी, सउनि अजय सिंह, सउनि माखन लाल पात्रे, आरक्षक अनिल साहू, आरक्षक गजेन्द्र राजवाड़े सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें