Bilaspur raipur news-"क्रिकेट का आख़री खेल और फिर एक कॉल और 4 ने मिलकर""उतारा मौत के घाट,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।पुलिस के मुताबिक मृतक कुश बाघ अपने साथियों के साथ जोगीनगर बस्ती में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। बाद में उसी नंबर से उसके साथी समीर के फोन पर कॉल आया। बातचीत के बाद कुश अकेले मेन रोड की ओर चला गया।
रात करीब 11:50 बजे स्कूटी और बाइक से पहुंचे आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर कुश बाघ से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से कुश बाघ के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कुश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे समीर पर भी आरोपियों ने हमला किया और उसके बाएं कुल्हे में चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।मामले की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 242/2026 के तहत धारा 103, 109(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाइन, तेलीबांधा थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।गिरफ्तार आरोपियों में धीरज बाघ उर्फ स्माटी (19 वर्ष) और राहुल गौंधरे (20 वर्ष) निवासी काशीराम नगर, मस्जिद गली, थाना तेलीबांधा रायपुर शामिल हैं। वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने पकड़ा है।पुलिस पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,