Bilaspur raipur news-"भीषण आग :प्लास्टिक फैक्ट्री धू-धू कर जली, इलाके में मचा हड़कंप,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर /रायपुर -राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार देर शाम एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कवल मल्टीलेयर नामक फैक्ट्री में लगी बताई जा रही है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग करीब आधे घंटे पहले अचानक फैक्ट्री परिसर से उठते धुएं के साथ शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे यूनिट में फैल गई। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखने में जुटी रही।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि फैक्ट्री में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें