Bilaspur rgn news-""डीजे डांस के दौरान खूनी विवाद, युवक की मौत, दो घायल""पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
"डीजे डांस के दौरान खूनी विवाद, युवक की मौत, दो घायल""पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार,,,,
बिलासपुर /राजनांदगांव- जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामटोला में बारात के दौरान डीजे पर डांस करते समय हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुई धक्का-मुक्की के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8:15 बजे की है। ग्राम रामटोला में खैरागढ़ जिले के ग्राम सांकरा से बारात आई हुई थी। बारात गांव में भ्रमण कर रही थी और डीजे की धुन पर बाराती एवं ग्रामीण डांस कर रहे थे। इसी दौरान योनिश सिन्हा और एक विधि से संघर्षरत बालक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया।आरोप है,,,कि विवाद के दौरान अपचारी बालक ने कृपाला वर्मा द्वारा दिए गए,,,
धारदार हथियार से योनिश सिन्हा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योनिश को परिजन और ग्रामीण तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए रेमन देवांगन और युवराज यादव पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान कृपाला वर्मा की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 218/2026 दर्ज करते हुए धारा 103(1) एवं 109 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक निवासी साकरा थाना गातापार जिला केसीजी तथा कृपाला वर्मा पिता कौशल वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी साकरा थाना गातापार जिला केसीजी शामिल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें