Bilaspur korba news-"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तीन शराबियों द्वारा जमकर हंगामा,,, वीडियो वायरल,,,, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तीन शराबियों द्वारा जमकर हंगामा,,, वीडियो वायरल,,,,

 कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी

बिलासपुर /कोरबा-जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तीन शराबियों द्वारा जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में पहुंचे तीन युवकों ने अस्पताल परिसर में उत्पात मचाते हुए डॉक्टरों और नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उन्हें धमकियां भी दीं।
जानकारी के अनुसार, हंगामा 
करने वाले तीनों युवक ग्राम नुनेरा और बनबाँधा के निवासी बताए जा रहे हैं। शराब के नशे में धुत युवकों ने अस्पताल की व्यवस्था बाधित कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि युवकों ने इलाज संबंधी कार्यों में बाधा पहुंचाई और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सक एकजुट होकर पाली थाना पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटनाएं न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करती हैं, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
फिलहाल पाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वायरल वीडियो और स्वास्थ्यकर्मियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,