Bilaspur mungeli news-"गुड़ फैक्ट्री चोरीकांड का खुलासा"4आरोपी गिरफ्तार""4.88 लाख रुपये का माल जब्त,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
गुड़ फैक्ट्री चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 4.88 लाख रुपये का माल जब्त

मुंगेली-थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम नवलपुर स्थित महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूना और पिकअप वाहन सहित कुल 4 लाख 88 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन बाज" के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर चोरी की घटना की जांच शुरू की गई थी।
पुलिस के अनुसार ग्राम नवलपुर निवासी हेमंत कुमार कश्यप ने 26 मई को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बंद पड़ी महामाया गुड़ फैक्ट्री के कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चरखा मोटर, जूस मोटर, चैन कुप्पी ब्लॉक, स्टार्टर, बिजली उपकरण और अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिया है। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 66 हजार रुपये बताई गई थी।विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 26 मई की रात फैक्ट्री में दोबारा चोरी का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष देवार निवासी शिवघाट लोरमी बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों कन्हैया उर्फ बोदकू देवार, शिवा देवार, भोदू देवार, बिन्नू देवार और करनदाता देवार के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
जांच के दौरान चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी संचालकों शंकर देवार और असगर खान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान, एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक लूना तथा एक पिकअप वाहन जब्त किया।पुलिस ने मामले में धारा 331(4), 305(ए), 317(2) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए मनीष देवार, कन्हैया उर्फ बोदकू देवार, शंकर देवार और असगर खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उपनिरीक्षक यशवंत राजपूत सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने नागरिकों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम थाना को देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,