Bilaspur news-""2 लाश मिलने से बिलासपुर मे सनसनी" एक की खंडहर में तो दूसरे की नदी में तैरते मिली लाश"पुलिस जाँच ज़ारी,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर- शहर में रविवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लाश मिलने की घटनाओं ने सनसनी फैला दी। एक ओर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खंडहरनुमा मकान से बरामद हुआ, वहीं दूसरी ओर सरकंडा थाना क्षेत्र में अरपा नदी में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश तैरती मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है,,
तेलीपारा के खंडहर में मिली युवक की लाश
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीपारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक खंडहरनुमा मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान एक युवक का शव बरामद किया गया।मृतक की पहचान तालापारा निवासी इब्रान खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव लगभग दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उसमें सड़न शुरू हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मृतक शराब सेवन का आदी था, लेकिन उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था और वह खंडहर तक कैसे पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
अरपा नदी में तैरती मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश
इसी बीच सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने पानी में एक शव को तैरता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव काफी सड़-गल चुका था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है।मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। वहीं फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों और समय का पता लगाया जा सके।दोनों मामलों में जांच जारी,,एक ही दिन शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों से शव मिलने की घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि फिलहाल पुलिस दोनों मामलों को अलग-अलग दृष्टिकोण से जांच रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों युवकों की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है। फिलहाल दोनों घटनाओं को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है और लोग मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें