Bilaspur news-"ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 पाव अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 पाव अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
दो वाहनों में की जा रही थी शराब की तस्करी, 14.4 लीटर देशी शराब और बाइक-स्कूटी जब्त
बिलासपुर-जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 80 पाव देशी शराब (14.400 लीटर) तथा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों पर नजर रखी हुई थी।
इसी दौरान 30 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग दोपहिया वाहनों से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमापारा बिल्हा और डोडकीभाठा क्षेत्र में घेराबंदी की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भागवत प्रसाद भारद्वाज (46 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 11 डोडकी को मोटरसाइकिल क्रमांक CG10U 6654 में 35 पाव देशी प्लेन शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। वहीं दूसरी कार्रवाई में मंगल कुर्रे (28 वर्ष) और दुर्गेश दास मानिकपुरी (21 वर्ष) को स्कूटी क्रमांक CG10BN 8246 में 25 पाव देशी प्लेन और 20 पाव देशी मसाला शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 14.400 लीटर बताई गई है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अरविंद तिग्गा, संतोष यादव, आरक्षक सुमन चंद्रवंशी, संतोष मरकाम और हरदीप मरावी का विशेष योगदान रहा,,पुलिस का संदेश: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें