Bilaspur news-"सुशासन तिहार में सियासी संग्राम: विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला आमने-सामने, कार्यक्रम में मचा"हंगामा,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सुशासन तिहार में सियासी संग्राम: विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला आमने-सामने, कार्यक्रम में मचा हंगामा

बिलासपुर- जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया और दोनों नेता आमने-सामने आ गए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक और अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया। इस बात पर विधायक धरमलाल कौशिक नाराज हो गए और उन्होंने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसी दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला भी मौके पर मौजूद थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
बहस बढ़ते देख कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए,,स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
घटना के चलते सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बना रहा। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच हुए इस विवाद ने कार्यक्रम की व्यवस्था और माहौल पर भी असर डाला।
फिलहाल घटना का वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि दोनों नेताओं की ओर से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान हुई इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,