Bilaspur news-"हादसा या हत्या? रहस्यमयी परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
हादसा या हत्या? रहस्यमयी परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिलासपुर-तोरवा थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ईश्वर गोंड के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था। युवक की मौत के बाद मामला हादसा है या हत्या, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, ईश्वर गोंड गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शराब दुकान के अहाता के पास कुछ युवकों ने ईश्वर के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में घर पहुंचने पर ईश्वर ने अपने परिजनों को दुर्घटना होने की बात कही थी। इसी वजह से मामले में दुर्घटना और मारपीट दोनों पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने मामले में एक संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किसी सड़क दुर्घटना का परिणाम थी या फिर उसके साथ हुई कथित मारपीट के कारण उसकी जान गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और वे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,