Bilaspur raipur news-"कोर्ट परिसर में खूनी खेल! पेशी के बाद भड़के दो पक्ष, युवक का सिर दीवार से टकराया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
कोर्ट परिसर में खूनी खेल! पेशी के बाद भड़के दो पक्ष, युवक का सिर दीवार से टकराया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर-राजधानी के कोर्ट परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराने आपराधिक प्रकरण में पेशी के लिए पहुंचे दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान एक युवक को चोट लगने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक पुराने मामले में दोनों पक्षों की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। पेशी पूरी होने के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक पक्ष के राहुल सोनी को दूसरे पक्ष के धृवेश देवांगन ने दीवार से सिर टकरा दिया, जिससे उसे चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बताए जा रहे धृवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल राहुल सोनी को उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्ष न्यायालय में अपनी-अपनी पेशी के लिए स्वयं पहुंचे थे। उन्हें पुलिस द्वारा कोर्ट नहीं लाया गया था।
इधर घटना के बाद सोशल मीडिया पर चाकू से हमला किए जाने की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। हालांकि पुलिस ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा है कि प्रारंभिक जांच में चाकू से हमला किए जाने की बात सही नहीं पाई गई है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही ऐसी सूचनाएं भ्रामक और तथ्यहीन हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,