Bilaspur/himachl/bhilaai news -"दर्दनाक हादसा, भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 पर्यटकों की मौत,,, 3 राज्यों मे शोक की लहर,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
हिमाचल की खाई बनी काल! चंबा में दर्दनाक हादसा, भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 पर्यटकों की मौत 
     (1/2👆 फोटो मे घटनास्थल वास्तविक है अतरिक्त app है )


चंबा/भिलाई- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में चालक सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं।
 हादसे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस थाना तीसा, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) द्वारा की गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक HP01C-2133 शुक्रवार 29 मई 2026 को साच पास से बैरागढ़ की ओर लौट रहा था। वाहन में चालक समेत कुल 8 लोग सवार थे। इसी दौरान कालाबन के तीखे मोड़ पर टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था,, कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी।GPS से मिला सुराग, तब सामने आया हादसा,,बताया गया,, कि बेंगलुरु और अन्य स्थानों से आए दो पर्यटक परिवारों ने डलहौजी से टैक्सी बुक कर साच पास घूमने का कार्यक्रम बनाया था।
 निर्धारित समय तक टैक्सी वापस नहीं लौटने पर वाहन मालिक को चिंता हुई। उसने GPS के माध्यम से वाहन की लोकेशन ट्रैक की, जिसमें गाड़ी कालाबन क्षेत्र में एक ही स्थान पर लंबे समय से खड़ी दिखाई दी।इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे वाहन को खोज निकाला, लेकिन तब तक सभी यात्रियों की मौत हो चुकी थी।भिलाई के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,,हादसे में जान गंवाने वालों में भिलाई मरोदा निवासी अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची चंद्राकर तथा उनके दो बच्चे दर्श और अक्षद शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह परिवार पिछले कुछ समय से बेंगलुरु में रह रहा था और वहीं से हिमाचल प्रदेश घूमने पहुंचा था।मृतकों की पहचान(चालक)विश्वास सल्होता पुत्र थोमस, निवासी ज्वाला मावा, बनीखेत,,(पर्यटक)अरविंद चंद्राकर,,,,प्राची चंद्राकर,,,दर्श चंद्राकर,अक्षद चंद्राकर,,पी.जी.
कार्तिघायन,,,मनीमाला,,नंदन""पुलिस ने दर्ज किया मामला,,
,,थाना तीसा पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में मुकदमा क्रमांक 63/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 281 एवं 106 बीएनएस के तहत केस पंजीबद्ध कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल चंबा में कराया गया।
शोक की लहर"""एक ही हादसे में आठ लोगों की मौत से हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में शोक का माहौल है। विशेष रूप से भिलाई के चंद्राकर परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत की खबर से परिजन और परिचित स्तब्ध हैं। साच पास क्षेत्र के खतरनाक मोड़ों और दुर्गम सड़क मार्ग को लेकर भी एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,