Bilaspur bemetara news-"मामूली विवाद में 1 की कुल्हाड़ी से हत्या"""आरोपी ने थाने पहुंचकर किया""सरेंडर,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
 मामूली विवाद में 1 की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बिलासपुर /बेमेतरा- जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भद्राली में मामूली विवाद के बाद एक 45 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कन्हैया बंजारे (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी बउवा चतुर्वेदी ने विवाद के दौरान कन्हैया बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और हत्या करना स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद ग्राम भद्राली में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एसडीओपी भूषण एक्का ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम भद्राली में हत्या की घटना हुई है। आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे मामूली विवाद सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,