Bilaspur dhamtari news-"मछली कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या""साथी पर मिर्च पाउडर फेंककर किया हमला""आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
 मछली कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, साथी पर मिर्च पाउडर फेंककर किया हमला; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर /धमतरी- जिले के नगरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। नगरी-गरियाबंद मार्ग पर गोरगांव के आगे अज्ञात हमलावरों ने एक मछली कारोबारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विपलभ मंडल (करीब 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मछली का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद साथी की आंखों में कथित रूप से मिर्च पाउडर फेंक दिया गया, जिससे वह कुछ समय के लिए कुछ देख नहीं सका। साथी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
हमलावरों ने विपलभ मंडल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। उनके शरीर पर कई गंभीर घाव पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने उन पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं,,,,,
पुलिस ने हत्या की घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के कारणों की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,