Bilaspur news-"जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाया सीड बॉल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाया सीड बॉल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,,,,
बिलासपुर- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री संदीप अग्रवाल ने प्राथमिक शाला तारबहार के विद्यार्थियों के साथ मिलकर सीड बॉल (बीज गेंद) तैयार की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत कराया और पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक मिट्टी, खाद और विभिन्न प्रजातियों के बीजों से सीड बॉल तैयार किए। श्री अग्रवाल ने स्वयं बच्चों के बीच बैठकर सीड बॉल बनाने की प्रक्रिया में भाग लिया और उन्हें बताया कि इन बीज गेंदों को वर्षा ऋतु में खाली भूमि, पहाड़ी क्षेत्रों तथा अनुपयोगी स्थानों पर फेंकने से वहां प्राकृतिक रूप से पौधे विकसित हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि बच्चे अभी से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनेंगे तो भविष्य में एक स्वस्थ और हरित समाज का निर्माण संभव होगा।
इस दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जैव विविधता के संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने जिला पंचायत CEO के इस प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक रूप से पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और हरियाली बढ़ाने के अभियान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। बच्चों के उत्साह और सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें