Bilaspur news-"लूतरा शरीफ के अध्यक्ष नियुक्त होने पर मो. हाजी इकबाल हक को मिली शुभकामनाएं,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
लूतरा शरीफ के अध्यक्ष नियुक्त होने पर मो. हाजी इकबाल हक को मिली शुभकामनाएं
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा दरगाह लूतरा शरीफ, सीपत के अध्यक्ष पद पर मो. हाजी इकबाल हक की नियुक्ति के बाद उन्हें बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने मो. हाजी इकबाल हक को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
तिलकराज सलूजा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मो. हाजी इकबाल हक सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति पूरी तरह से उचित और स्वागतयोग्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लूतरा शरीफ दरगाह की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि लूतरा शरीफ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मो. हाजी इकबाल हक के नेतृत्व में दरगाह के विकास, पारदर्शी प्रबंधन और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
तिलकराज सलूजा ने मो. हाजी इकबाल हक के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संस्था की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने मो. हाजी इकबाल हक को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,