Bilaspur news-" कैदी की मौत से जेल प्रशासन में एक बार फिर मचा हड़कम्प"""आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज़ के दौरान मौत,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सिम्स में इलाज के दौरान आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
बिलासपुर-न्यायधानी सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 61 वर्षीय जनक राम पिता इतवारी, निवासी जिला मुंगेली के रूप में हुई है, जो हत्या सहित व गंभीर धाराओं के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब 3:30 बजे जनक राम शौचालय गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब वह शौचालय से बाहर निकल रहा था, तब उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई और वह फिर गिरने की स्थिति में पहुंच गया। मौके पर मौजूद अन्य कैदियों और जेल के बंदी कर्मचारियों ने उसे संभाला।
कैदी की हालत गंभीर देखते हुए जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि उपचार के दौरान शाम करीब 4:30 बजे जनक राम ने दम तोड़ दिया।कैदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैदी के गिरने और स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें