Bilaspur up news-"विशाल पेड़ सवारी ऑटो पर गिरा, 5 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल,,,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
आंधी बनी काल: ई-रिक्शा पर नीम का विशाल पेड़ गिरा, 5 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल,,,,
फिरोजाबाद- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भयावह हादसे का रूप ले लिया। फरिहा थाना क्षेत्र के चिड़रई गांव के पास मुख्य मार्ग पर तेज हवाओं के कारण एक विशाल नीम का पेड़ उखड़कर यात्रियों से भरे ई-रिक्शा और एक बाइक पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ा वर्षों पुराना नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया और सीधे यात्रियों से भरे ई-रिक्शा पर आ गिरा। हादसे के समय ई-रिक्शा में कुल आठ लोग सवार थे। पेड़ गिरते ही ई-रिक्शा पूरी तरह दब गया, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की सहायता से पेड़ हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया और गंभीर घायलों को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसे में मृतकों की आधिकारिक सूची,,,,,👇,,,,
विष्णु (20 वर्ष) – पुत्र रामप्रकाश, निवासी ग्राम ईखू, थाना फरिहा, जनपद फिरोजाबाद (ई-रिक्शा चालक)
गजेंद्र (28 वर्ष) – पुत्र ऐदल, निवासी ग्राम बटोलर, थाना फरिहा, जनपद फिरोजाबाद,,हरेश पाल (59 वर्ष) – पुत्र साठी, निवासी नगला फतेह, थाना फरिहा, जनपद फिरोजाबाद,,अमन (17 वर्ष) – पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम नगला मन्दा, सकरौली, जनपद एटा,,गंगा सिंह (65 वर्ष) – पुत्र बेचाराम, निवासी ग्राम आनंदपुर, अवागढ़, जनपद एटा,,घायलों का उपचार जारी,,,हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सरकारी जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। प्रशासन ने अभी तक घायलों के नाम और पते की अलग से आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता,,,,जिलाधिकारी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।यह हादसा एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सड़क किनारे जर्जर एवं विशाल पेड़ों की समय-समय पर जांच की आवश्यकता को उजागर करता है। प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है तथा राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें