""""8 news cg -"""मां-बेटे ने मिलकर वृद्धा को बनाया निशाना, "लकड़ी से फूल तोड़ा करो" कहकर बातों में उलझाया और झपट ली"""20 ग्राम सोने की चेन, दोनों पुलिस हिरासत में,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
               ai gx



मां-बेटे ने मिलकर वृद्धा को बनाया निशाना, "लकड़ी से फूल तोड़ा करो" कहकर बातों में उलझाया और झपट ली 20 ग्राम सोने की चेन, दोनों पुलिस हिरासत में

बिलासपुर /दुर्ग-भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्धा से सोने की चेन लूटने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कोई और नहीं बल्कि रिश्ते में मां-बेटे निकले, जिन्होंने बड़ी चालाकी से वृद्धा को बातों में उलझाकर झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और लूटी गई सोने की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:10 बजे प्रार्थी श्रीमती उमा देवी (70 वर्ष) सेक्टर-1, सड़क नंबर-2 के पास अपने घर से कुछ दूरी पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला और युवक उनके पास पहुंचे। आरोपी महिला ने वृद्धा से कहा, "लकड़ी से फूल तोड़ा करो", जिससे वह कुछ क्षण के लिए बातचीत में उलझ गईं। इसी मौके का फायदा उठाकर महिला ने वृद्धा के गले से करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई है, झपट ली। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
घटना के बाद भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 304(2) एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घटना में शामिल जी. गौतम (20 वर्ष), निवासी कैंप-1 शांतिपारा तथा उसकी सगी मां जे. पार्वती (48 वर्ष), निवासी कैंप-1 शांतिपारा, थाना छावनी, जिला दुर्ग को पुलिस हिरासत में लिया।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की बरामदगी की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,