""""8 news cg -""""प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार: परिवार को धमकाकर जमीन हड़पने की कोशिश"""दुर्ग पुलिस की कार्रवाई,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार: परिवार को धमकाकर जमीन हड़पने की कोशिश, दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

पत्नी और बच्चों में भय का माहौल बनाकर जमीन कब्जाने का आरोप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज।

बिलासपुर/दुर्ग -जिले के मोहननगर थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के परिवार को धमकाकर और भय का वातावरण बनाकर जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता प्रविन्दर सिंह चाने ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को लिखित शिकायत देकर बताया कि प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह लगातार उनके परिवार, विशेषकर पत्नी और बच्चों को डराकर जमीन अपने कब्जे में लेने का दबाव बना रहा है। शिकायत थाना मोहननगर पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 533/2026 दर्ज करते हुए,,,, भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) एवं 308(2) के तहत मामला कायम किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लाखन सिंह की तलाश कर 28 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा भय और दबाव का माहौल बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया गया था। मामले की विस्तृत विवेचना अभी जारी है और आगे भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद में कानून का सहारा लें तथा किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या अवैध कब्जे के प्रयास की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,