"""8 news cg -""" घोडा ने लगाई थी""थार में आग "" फिर मारा पेट में चाकू"" चाकू बाजी और आगजनी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
चाकूबाजी और थार आगजनी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात आरोपी आशु 'घोड़ा' गिरफ्तार,,,

बिलासपुर /कोरबा-थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं थार वाहन आगजनी मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 526/2026 में 7 जून 2026 की रात बुधवारी स्थित एक गुटखा दुकान के सामने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने युवक का रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की तथा शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। विरोध करने पर आशु उर्फ घोड़ा ने हत्या की नीयत से युवक के पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया।
लगातार दबिश, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इसी दौरान थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज थार वाहन आगजनी प्रकरण (अपराध क्रमांक 524/2026) की जांच में भी आशु उर्फ घोड़ा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे इस मामले में भी गिरफ्तार किया, जबकि घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी विधिसम्मत कार्रवाई के तहत अभिरक्षा में लिया गया। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार आशु चुटैल उर्फ घोड़ा के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने तथा जिला बदर की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,