""""8 news cg -""""अटल प्रतिमा निर्माण में गड़बड़ी का मामला गरमाया: युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जांच के बाद उप अभियंता निलंबित"""विकास सिंह, ईशाक और ऐहतशाम के नेतृत्व में युवाओं का प्रदर्शन, कार्रवाई के बाद ठेकेदार पर एफआईआर की मांग तेज,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
अटल प्रतिमा निर्माण में गड़बड़ी का मामला गरमाया: युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जांच के बाद उप अभियंता निलंबित
विकास सिंह, ईशाक और ऐहतशाम के नेतृत्व में युवाओं का प्रदर्शन, कार्रवाई के बाद ठेकेदार पर एफआईआर की मांग तेज
बिलासपुर /कटघोरा- नगर पालिका परिषद कटघोरा में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितताओं का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ चुका है। इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस नेता विकास सिंह, ईशाक और ऐहतशाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने मोर्चा खोलते हुए,प्रतिमा निर्माण में हुई,कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
लगातार उठ रहे सवालों और शिकायतों के बीच अब जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल को निलंबित कर दिया है।
युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि अटल परिसर में स्थापित प्रतिमा का निर्माण स्वीकृत मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य में वित्तीय एवं तकनीकी अनियमितताओं की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग उठाई थी। इस संबंध में प्रशासन को लिखित शिकायत भी सौंपी गई थी।
जांच में सामने आई गंभीर खामियां,,,
संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, बिलासपुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में प्रतिमा निर्माण कार्य में कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिमा के विभिन्न हिस्सों से परतें उखड़ रही थीं, निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी तथा कार्य स्वीकृत प्राक्कलन के विपरीत पाया गया।
जांच में निर्माण प्रक्रिया के दौरान बरती गई लापरवाही के लिए तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारी उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल को उत्तरदायी माना गया,,,
31 जुलाई को जारी हुआ निलंबन आदेश,,,,,
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर द्वारा 31 जुलाई 2026 को जारी आदेश में छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियम, 1968 के तहत उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग निर्धारित किया गया है,,,,,,,
ठेकेदार पर एफआईआर की मांग हुई तेज,,,,,,
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं विकास सिंह, ईशाक और ऐहतशाम ने कहा कि निलंबन कार्रवाई स्वागतयोग्य है, लेकिन मामले में शामिल ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि सार्वजनिक धन से बने स्मारक और प्रतिमाओं में गुणवत्ता से समझौता करना जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ है,,,,,,,,,
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा,,,,,,
अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रीय नेता की प्रतिमा निर्माण में कथित गड़बड़ियों के सामने आने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है, वहीं अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि संबंधित ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें