""""8 news cg -"""एबीवी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल में तकनीकी खामियों से छात्र परेशान, कुलसचिव से तत्काल समाधान की मांग,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
एबीवी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल में तकनीकी खामियों से छात्र परेशान, कुलसचिव से तत्काल समाधान की मांग


बिलासपुर-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय (एबीवीवी), बिलासपुर के प्रवेश पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने और तकनीकी खामियों का तत्काल निराकरण करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले कई विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन प्रक्रिया के दौरान गंभीर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। पोर्टल की जटिल प्रक्रिया के कारण अनेक छात्रों से अनजाने में त्रुटियां हो गई हैं। कई विद्यार्थियों ने आवेदन शुल्क जमा कर दिया, लेकिन उनका आवेदन Confirm & Submit नहीं हो सका, वहीं कई मामलों में Application Form Generate भी नहीं हुआ। इसके अलावा लॉगिन और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण भी छात्र आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि इन समस्याओं के समाधान के लिए छात्र लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रवेश पोर्टल लॉक होने के कारण उनकी शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। इस बीच शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि नजदीक होने से प्रभावित विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।
ये प्रमुख मांगें रखी गईंप्रवेश पोर्टल की प्रक्रिया में सुधार कर पहले छात्रों से शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी भरवाई जाए और उसके बाद शुल्क भुगतान कराया जाए।
जिन विद्यार्थियों ने शुल्क जमा कर दिया है लेकिन उनका आवेदन फॉर्म जनरेट नहीं हुआ या अन्य तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था कर तत्काल समाधान किया जाए।शासकीय महाविद्यालयों, विशेषकर जे.पी. वर्मा महाविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में रिक्त सीटों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाए।
तकनीकी कारणों से आवेदन पूरा नहीं कर पाने वाले पात्र छात्रों को मेरिट सूची में शामिल करने अथवा उनके प्रवेश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य केवल तकनीकी खामी के कारण प्रभावित न हो।ज्ञापन में विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने और प्रवेश प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने की मांग की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,