""""8 news cg -""""सेवानिवृत्त SECL कर्मचारी जग्गू राठौर ने देहदान कर"""पेश की इंसानियत की मिसाल,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
सेवानिवृत्त SECL कर्मचारी जग्गू राठौर ने देहदान कर"""पेश की इंसानियत की मिसाल,,,,,
रमन गली पन्ना नगर निवासी 63 वर्षीय जग्गू राठौर का छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) बिलासपुर को देहदान,,,,बिलासपुर- शहर के रमन गली, पन्ना नगर, रिंग रोड नंबर-2 निवासी एवं सेवानिवृत्त SECL कर्मचारी जग्गू राठौर (63 वर्ष) ने देहदान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा और सामाजिक भावना का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर डीन रमणेश मूर्ति की उपस्थिति मे पार्थिव शरीर को देहदान किया।
जग्गू राठौर के देहदान का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में योगदान देना है। उनका शरीर चिकित्सा के विद्यार्थियों और चिकित्सकीय अध्ययन के लिए उपयोगी साबित होगा। इस तरह जीवनभर समाज और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियां निभाने के बाद उन्होंने मृत्यु के पश्चात भी चिकित्सा जगत के लिए अपना योगदान सुनिश्चित किया।
परिवार द्वारा जारी श्रद्धांजलि संदेश में उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।
परिवार की ओर से मनोज राठौर एवं संतोष राठौर (पुत्र) ने इस कठिन समय में देहदान का निर्णय लेकर एक अनुकरणीय सामाजिक संदेश दिया है। शिखर इंटरप्राइजेस, बिलासपुर से संबंधित राठौर परिवार के इस निर्णय की सराहना की जा रही है।श्रद्धांजलि एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रम 31 अगस्त 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। परिजनों एवं परिचितों ने दिवंगत जग्गू राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,,,उनके देहदान के निर्णय को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
जग्गू राठौर का देहदान यह संदेश देता है कि इंसान का जीवन समाप्त होने के बाद भी उसका शरीर चिकित्सा शिक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी हो सकता है। यही भावना उन्हें वास्तव में समाज के लिए लंबे समय तक यादगार बनाए रखेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,