""""8 news cg -""""बिस्तर में छिपे जहरीले करैत सांप ने 10 वर्षीय मासूम को डसा, इलाज के दौरान मौत,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
बिस्तर में छिपे जहरीले करैत सांप ने 10 वर्षीय मासूम को डसा, इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर-तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रात में सोने के लिए बिस्तर पर गए 10 वर्षीय मासूम की जहरीले करैत सांप के डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार नयापारा निवासी 10 वर्षीय गौरव चंद्राकर रात में सोने के लिए बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बिना देर किए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
गौरव की हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान), बिलासपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान मासूम गौरव चंद्राकर की मौत हो गई।घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। बिस्तर पर सोने के दौरान सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत की इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,