""""8 NEWS CG -""""कॉलोनी में जुए के फड़ पर पुलिस का शिकंजा, 14 जुआरी गिरफ्तार,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
दीपक कॉलोनी में जुए के फड़ पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस का शिकंजा, 14 जुआरी गिरफ्तार,,,

बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टा और अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दीपक कॉलोनी में जुआ खेल रहे 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 72,300 रुपये नगद और 52 ताश की पत्तियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश की पत्तियों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे सभी 14 आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल ₹72,300 नगद तथा 52 ताश की पत्तियां जब्त की गईं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज करते हुए धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी,,,,
करण जुमनानी, उम्र 28 वर्ष, अमलीडीह
योगेश साहू, उम्र 27 वर्ष, मौलीपारा
उत्तम हरिपाल, उम्र 32 वर्ष, विजय नगर, अवंति विहार
लक्ष्मीकांत वर्मा, उम्र 33 वर्ष, ग्राम चंदखुरी
सुनील टंडन, उम्र 30 वर्ष, ग्राम पिरदा
विकास महानंद, उम्र 40 वर्ष, कटोरा तालाब
धनेश्वर साहू, उम्र 33 वर्ष, रावाभाठा
मुकेश नरवानी, उम्र 40 वर्ष, जनता कॉलोनी
सौरभ जुमनानी, उम्र 32 वर्ष, भोईपारा
कमल रूपरेला, उम्र 42 वर्ष, अमलीडीह
हरीश बेलानी उर्फ गोलू, उम्र 37 वर्ष, सुंदर नगर/महादेव घाट रोड
रूपेश वर्मा, उम्र 27 वर्ष, पंडरी भट्ठा
पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू, उम्र 29 वर्ष, दीपक कॉलोनी
संकेत टांडी, उम्र 29 वर्ष, काशीराम नगर
पुलिस ने कहा है कि जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,