""""8 NEWS CG -""""जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 जुआरी गिरफ्तार,,,,अलग-अलग फड़ लगाकर खेल रहे थे काटपत्ती का जुआ, ₹2.22 लाख नकद और,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 20 जुआरी गिरफ्तार,,,,

अलग-अलग फड़ लगाकर खेल रहे थे काटपत्ती का जुआ, ₹2.22 लाख नकद और 19 मोबाइल समेत ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त,,,

बिलासपुर /सक्ती-जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास दबिश देकर काटपत्ती जुआ खेल रहे 20 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे और फड़ से ₹2 लाख 22 हजार नगद, 19 मोबाइल फोन और 4 गड्डी ताश जब्त की हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान 24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए काटपत्ती जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना सक्ती पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की घेराबंदी और तत्परता के चलते मौके पर मौजूद सभी 20 जुआरियों को पकड़ लिया गया। तलाशी और जप्ती की कार्रवाई में जुआ फड़ से ₹2,22,000 नगद, विभिन्न कंपनियों के 19 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख, तथा 52 पत्ती ताश की 4 गड्डियां बरामद की गईं।पुलिस के मुताबिक, जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹7,22,000 है। मामले में पकड़े गए सभी 20 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।20 जुआरी गिरफ्तार,,,,,पुलिस कार्रवाई में चंद्रशेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष राठौर, रितेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, सौरभ अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, सावन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, तरूण भिंडवानी, नितिन अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश कथुरिया, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल और प्रताप अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,