""""8 NEWS CG -"""मदद के बहाने मोबाइल चोरी""आधार की फोटो से खोला स्क्रीन लॉक और उड़ाए ₹2.84 लाख""""चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा,,,,
मदद के बहाने मोबाइल चोरी, आधार की फोटो से खोला स्क्रीन लॉक और उड़ाए ₹2.84 लाख; चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा,,,
PhonePe-पेटीएम रीसेट कर खातों से रकम ट्रांसफर, ऑनलाइन गेमिंग ID और मौज-मस्ती में उड़ाए पैसे; 4 मोबाइल समेत ₹75 हजार का मशरूका बरामद
बिलासपुर-चकरभाठा पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उसके जरिए बैंक खातों से ऑनलाइन रकम निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर प्रार्थी और उसके दोस्त के मोबाइल चोरी करने, मोबाइल का स्क्रीन लॉक खोलने तथा फोन में मौजूद आधार कार्ड की फोटो का इस्तेमाल कर PhonePe, Paytm आदि UPI एप को रीसेट कर बैंक खातों से करीब ₹2 लाख 84 हजार निकालने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल, पावर बैंक, चोरी की रकम से खरीदे गए कपड़े और ₹15 हजार नकद, कुल करीब ₹75 हजार का मशरूका बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सूरज सतनामी ने 25 सितंबर 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 8 सितंबर की रात करीब 11 बजे तेज बारिश के दौरान वह इंडियन कॉफी हाउस चकरभाठा के पास रुका था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उसका दोस्त भी उसके साथ नहीं था और उसका मोबाइल भी गायब था।
घर लौटने के बाद तबीयत खराब होने के कारण उसने दो-तीन दिन बाद नया सिम लेकर मोबाइल में लगाया। इसके बाद उसके मोबाइल पर आए UPI ट्रांजेक्शन के मैसेज से उसे पता चला कि उसके तथा उसकी मां के बैंक खातों से करीब ₹2.84 लाख की रकम निकाली जा चुकी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। रजनेश सिंह ने संपत्ति संबंधी अपराधों का त्वरित निराकरण करते हुए चोरी गए सामान और रकम की बरामदगी के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेन्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। गवाहों के बयान तथा बैंक संबंधी जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों ने कथित तौर पर मदद करने के बहाने प्रार्थी और उसके दोस्त के मोबाइल चोरी किए। इसके बाद मोबाइल का स्क्रीन लॉक खोलकर गैलरी में मौजूद आधार कार्ड की फोटो से आधार नंबर हासिल किया और उसके आधार पर PhonePe, Paytm आदि UPI एप को रीसेट कर बैंक खातों तक पहुंच बनाई।
पुलिस के मुताबिक निकाली गई रकम को आरोपियों ने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया। कुछ रकम ऑनलाइन गेमिंग ID में डाली गई, जबकि कुछ पैसे खाने-पीने और कार से घूमने सहित अन्य खर्चों में इस्तेमाल किए गए।चार आरोपी गिरफ्तार,,,,,
पुलिस ने मामले में विवेक वर्मा (20), करन नायक (18 वर्ष 9 माह), गौरी शंकर साहू उर्फ लालू (18 वर्ष 8 माह) और गगन उर्फ शिबू साहू (25), सभी निवासी चकरभाठा क्षेत्र, को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 564/2026, धारा 303(2), 318(4), 238, 112, 3(5) बीएनएस तथा 66(C), 66(D) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।बरामदगी
4 मोबाइल—2 वीवो, 1 पोको और 1 आईफोन
1 पावर बैंक,चोरी की रकम से खरीदे गए कपड़े
₹15,000 नकद,,कुल बरामद मशरूका लगभग ₹75,000
पुलिस की अपील: चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाने में सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें