""""8 NEWS CG -""""लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर के साथ अजीमुशान जलसा"""उर्स को लेकर भारी वाहनों के रूट डायवर्ट"""किछौछा शरीफ के सैय्यद राशिद मक्की मियां ने पेश की तकरीर,,,दो हाफिजों की दस्तारबंदी""""30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों के लिए बदला रहेगा"""मार्ग,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर के साथ अजीमुशान जलसा, उर्स को लेकर भारी वाहनों के रूट डायवर्ट
किछौछा शरीफ के सैय्यद राशिद मक्की मियां ने पेश की तकरीर, दो हाफिजों की दस्तारबंदी; 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों के लिए बदला रहेगा मार्ग
बिलासपुर-लुतरा शरीफ मे शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 68वें सालाना उर्स-ए-पाक के अवसर पर लुतरा शरीफ में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। उर्स के दौरान शाही संदल-चादर का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। नानी अम्मा की दरगाह से संदल-चादर निकाली गई, जो पुरानी दरगाह के रास्ते दरगाह शरीफ पहुंची। यहां बड़ी संख्या में मौजूद जायरीन और अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादरपोशी की गई। इस दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल बना रहा और अकीदतमंदों ने अमन, खुशहाली तथा भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।रात में हुआ अजीमुशान जलसा-ए-तकरीररात 9 बजे अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर का आयोजन किया गया। किछौछा शरीफ, उत्तर प्रदेश से पहुंचे गुले गुलजारे अशरफीयत, फरजंदे गौसे आजम, शहजादा-ए-सिमना हजरत अल्लामा व मौलाना सैय्यद राशिद मक्की मियां ने विशेष रूप से शिरकत कर तकरीर पेश की।कार्यक्रम की सदरात मोहसिने कौमो मिल्लत हजरत मौलाना अल्हाज कारी सैय्यद शब्बीर अहमद अशरफी, कोरबा ने की। तकरीर के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर संदेश देते हुए नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारा कायम रखने और इंसानियत की सेवा करने पर जोर दिया गया। तकरीर सुनने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद मौजूद रहे।दो हाफिजों की हुई दस्तारे हिफ्ज,,,,
उर्स के दौरान दस्तारे हिफ्ज का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें हाफिज मोहम्मद दिलशाद इब्न मो. रिसालत, ग्राम गेरवानी, जिला रायगढ़ तथा हाफिज मोहम्मद शफीक इब्न अलाउद्दीन खान, ग्राम मस्तुरी, जिला बिलासपुर की दस्तारबंदी की गई।
95 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सादिया निकहत सम्मानित,,कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सादिया निकहत को भी सम्मानित किया गया। सादिया निकहत, मोहम्मद शौकत अली हबीबी, संचालक हबीबी चैनल, लुतरा शरीफ की बेटी हैं। उनकी उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद,,,कार्यक्रम में दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी मो. इकबाल हक, खजांची जनाब फैजान अहमद शेबू और नायब खजांची जनाब जावेद रब्बानी सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।इसके अलावा नजीर अहमद (बलौदा), मो. सज्जाद सिद्दीकी (कोरबा), सैयद इंसान अली (बिलासपुर), शेख सिकार, मो. एजाज खान, अब्दुल वहाब अशरफी (लुतरा शरीफ), हाजी अनवारूल हक, हाजी अब्दुल करीम बेग, मुशर्रफ खान, शहनवाज मेमन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
उर्स को लेकर यातायात पुलिस ने बदला भारी वाहनों का रूट
लुतरा शरीफ में उर्स के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिलासपुर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्सन जारी किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है, ताकि उर्स में आने वाले जायरीन को आवागमन में परेशानी न हो और भारी वाहनों के संचालन को लेकर ट्रांसपोर्टरों के बीच किसी तरह की असमंजस की स्थिति न रहे।30 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे से 2 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग प्रभावी रहेगा।भारी वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग1. बिलासपुर से बलौदा जाने वाले भारी वाहन,,,बिलासपुर से अकलतरा मार्ग का उपयोग करेंगे। बिलासपुर-सीपत-बलौदा मार्ग भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
2. बलौदा से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन
बलौदा से अकलतरा होते हुए बिलासपुर जाएंगे। बलौदा-सीपत-बिलासपुर मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
3. सीपत से बलौदा जाने वाले भारी वाहन
सीपत से गतौरा होते हुए अकलतरा मार्ग का उपयोग करेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था
उर्स में आने वाले फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बलौदा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग दादी अम्मा के आगे मंडी में तथा सीपत की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आदिवासी मंदिर के पास पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के संचालकों से अपील की है कि निर्धारित परिवर्तित मार्ग का ही उपयोग करें। साथ ही उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।उर्स के सफल आयोजन में दरगाह इंतजामिया कमेटी, खादिमों और स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर देश और प्रदेश में अमन, खुशहाली, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,