""""8 NEWS CG -""""45 वर्षों से कायम है परंपरा....करोना चौक पर मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन.....

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,45 वर्षों से कायम है परंपरा....करोना चौक पर मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन.....
बिलासपुर– शहर के करोना चौक पर पिछले 45 वर्षों से चली आ रही मलखंभ प्रतियोगिता की परंपरा इस वर्ष भी जारी रही। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के अवसर पर हर वर्ष भादो मास की अष्टमी को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नगर विधायक अमर अग्रवाल द्वारा पूजा-अर्चना कर की गई।पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न होने के बाद मलखंभ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।मलखंभ भारतीय पारंपरिक खेल एवं व्यायाम की प्राचीन विधा है, जिसमें खिलाड़ी लकड़ी के खंभे पर विभिन्न प्रकार के शारीरिक कौशल और करतब का प्रदर्शन करते हैं। करोना चौक पर आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 45 वर्षों से लगातार आयोजन होने के कारण यह कार्यक्रम शहर की पुरानी खेल एवं सांस्कृतिक परंपराओं से भी जुड़ गया है।आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह,भाजपा नेत्री किरण सिंह, सराफा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी, सीएमडी कालेज के चेयरमैन संजय दुबे, बिलासपुर प्रेस क्लब. बिलासपुर अध्यक्ष अजीत मिश्रा,बिलासपुर प्रेस क़्लब. बिलासपुर पूर्व अध्यक्ष.वीरेंद्र गहवई आयोजन समिति के बसंत शर्मा, हबीब मेमन, अरविंद गुलहरे, अनिक केसरवानी,लक्की यादव,रोनित और जानू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने में सहभागिता निभाई।देर रात को फूटी मटकी......
शाम से शुरू हुए इस आयोजन का समापन देर रात मटकी फूटने के साथ हुआ।हर साल की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण का रात बारह बजे के बाद जन्म होने के समय के बाद ही मटकी फोड़ी है।मटकी फोड़ने वाले आए प्रतिभागियों ने शाम से ही इस ग्रीस लगे खंभे में अपनी जोर आजमाइश करते रहे।जैसे ही भगवान की जन्म का समय हुआ उसके बाद आयोजन समिति के द्वारा तीन तीन लोगों का ग्रुप बनाकर प्रतिभागियों को मौका दिया।जहां पहले ही ग्रुप ने खंभे में चढ़कर रात लगभग साढ़े बारह बजे के आस पास मटकी को फोड़ने में सफल हो गए।अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण.....
समापन अवसर पर अतिथि के रूप में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ललित मखीजा और समाज सेवी जवाहर सराफ शामिल हुएं।जहां उन्होंने मटकी फोड़ने वाले तीनों प्रतिभागी यश यादव आर्यन यादव रितेश नामदेव को नगद पंद्रह हजार रुपए एक शील्ड के साथ साथ सदर बाजार व्यापारियों के द्वारा दिए गए ,,,गिफ्ट हैम्पर का इनाम के रूप में अपने हाथों से भेंट किए।अतिथियों के द्वारा जितने वाले तीनों प्रतिभागियों माला पहनाकर स्वागत किया गया।
आयोजकों और स्थानीय लोगों का कहना है,,कि इस तरह के पारंपरिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय खेल एवं संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलता है। 45 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही,,, मलखंभ प्रतियोगिता आज भी लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,