""""8 news cg -""""कंटेनर चालक को धमकाकर 50 हजार रुपये की मांग""""6 दिन तक शोरूम में रोका वाहन"""पुलिस ने मैनेजर समेत दो आरोपियों को किया""गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
कंटेनर चालक को धमकाकर 50 हजार रुपये की मांग, 6 दिन तक शोरूम में रोका वाहन; कोतरारोड़ पुलिस ने मैनेजर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

बिलासपुर /रायगढ़-मामूली नुकसान की भरपाई के नाम पर कंटेनर चालक से 50 हजार रुपये मांगने और रकम नहीं देने पर उसके वाहन को जबरन रोककर रखने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शोरूम से कंटेनर वाहन को मुक्त कराया और शोरूम से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के डीग जिले के ग्राम घीसैड़ा निवासी अली मोहम्मद ड्रायवर के रूप में BPGC कंपनी में कार्यरत है। वह कंटेनर क्रमांक NL-01-AH-5634 में TVS एक्सल मोपेड लोड कर 21 अगस्त को बेंगलुरु से रायगढ़ के लिए रवाना हुआ था। 25 अगस्त की रात रायगढ़ पहुंचने के बाद 26 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे वह भगवानपुर रोड स्थित अपराजिता टीवीएस शोरूम के वेयरहाउस में कंटेनर खाली करने के लिए वाहन को पीछे कर रहा था।
इसी दौरान कंटेनर के ऊपरी हिस्से की टक्कर बिजली के खंभे पर लगे लाइट/बल्ब से हो गई। बल्ब टूटकर पास खड़ी एक कार पर गिर गया, जिससे कार को मामूली नुकसान हुआ। इसके बाद शोरूम से जुड़े मुकेश गुप्ता और मैनेजर आशीष पुरी गोस्वामी द्वारा चालक से नुकसान की भरपाई के नाम पर कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी।चालक ने तत्काल 5 हजार रुपये देने की बात कही, वहीं वाहन मालिक ने भी 5 हजार रुपये देने पर सहमति जताई, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दोनों ने कंटेनर को वहां से निकलने नहीं दिया। कंटेनर के आगे कार खड़ी कर रास्ता रोक दिया गया।शिकायत के मुताबिक, चालक को 26 अगस्त से 31 अगस्त तक करीब छह दिनों तक वाहन समेत शोरूम परिसर में रोके रखा गया। शोरूम का गेट बंद होने के कारण चालक को मजबूरी में गेट के ऊपर से बाहर आना-जाना पड़ता था और रात में कंटेनर में ही सोना पड़ता था।चालक ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे धमकाते हुए बाहर का व्यक्ति होने का हवाला देकर दबाव बनाया गया तथा उसके खिलाफ एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई। लगातार 50 हजार रुपये देने का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर चालक ने 31 अगस्त को थाना कोतरारोड़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई,,,,,
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने शोरूम परिसर में रोके गए कंटेनर को मुक्त कराया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी मुकेश गुप्ता, उम्र 36 वर्ष, निवासी छोटे गुमड़ा, थाना घरघोड़ा, वर्तमान पता अतरमुड़ा तथा आशीष पुरी गोस्वामी, उम्र 42 वर्ष, निवासी कस्तूरबा नगर, थाना कोतवाली बिलासपुर, वर्तमान पता भगवानपुर स्थित शोरूम, के खिलाफ अपराध क्रमांक 319/2026 दर्ज किया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 126(2), 316(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद चालक और उसका कंटेनर मुक्त हो गया। मामले में मामूली नुकसान की भरपाई के नाम पर कथित रूप से वाहन रोककर बड़ी रकम मांगने और चालक को धमकाने के आरोपों की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,