""""8 NEWS CG-""""न्यायधानी में सात बड़ी खबरों से दिनभर हलचल"""लुतरा शरीफ में 68वां उर्स पाक""युवाओं को राजयोग का संदेश"""संघर्ष की प्रेरक कहानी के बीच ‘भूत’ का वायरल मामला""" गणेश विसर्जन विवाद"""₹2.84 लाख की साइबर ठगी में चार गिरफ्तार और सिम्स में अज्ञात शव की पहचान की तलाश,,,,
लुतरा शरीफ में 68वां उर्स पाक 28 सितंबर से, युवाओं को राजयोग से जोड़ने की पहल; संघर्ष, साइबर ठगी और अज्ञात शव के मामलों में पुलिस कार्रवाई तेज
लुतरा शरीफ में 68वां सालाना उर्स पाक 28 सितंबर से, 2 अक्टूबर तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला,,,,
देशभर से पहुंचेंगे जायरीन, नातिया मुशायरा, जलसा, कव्वाली और कुल की फातिहा समेत होंगे कई कार्यक्रम,,
बिलासपुर-जिले के सीपत तहसील अंतर्गत लुतरा शरीफ स्थित दरगाह सैयद इंसान अली शाह में 68वें सालाना उर्स पाक एवं जश्ने दस्तार-ए-हिफ्ज का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन को लेकर दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उर्स के दौरान धार्मिक, सूफियाना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीन और अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है।28 सितंबर से होगी उर्स की शुरुआत
उर्स के पहले दिन 28 सितंबर, सोमवार को सुबह 11 बजे पश्चिम कुशाई मकटा पार्टी एवं संदल चादर (दादी अम्मा) का कार्यक्रम होगा। दोपहर 3 बजे संदल चादर की रस्म अदा की जाएगी। वहीं रात 10 बजे ऑल इंडिया नातिया मुशायरा आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायर और नातख्वां अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में कारी सैयद अमीरुद्दीन साहब, करौली सहित अन्य धार्मिक एवं साहित्यिक हस्तियों की मौजूदगी रहेगी।29 सितंबर को शाही संदल और अजीमुश्शान जलसा,,29 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 12:40 बजे गुल्ल मंजिल पार्क से शाही संदल निकाला जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे अजीमुश्शान जलसा आयोजित होगा। रात में सैयद राशिद मक्की मियां की विशेष धार्मिक प्रस्तुति रखी गई है। उर्स के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले धर्मगुरु, सूफी संत और अकीदतमंद दरगाह पर हाजिरी देंगे।30 सितंबर को महफिले समां और कव्वाली,,,30 सितंबर, बुधवार को दोपहर 3 बजे संदल चादर (अजमीना जात संदलिया) का कार्यक्रम होगा। रात 10 बजे महफिले समां के तहत कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। इसमें महाराष्ट्र के मुजतबा अजीज नाजा एवं उनकी पार्टी सूफियाना कव्वाली पेश करेगी।1 अक्टूबर को महफिले कव्वाली1 अक्टूबर, गुरुवार को रात 10 बजे महफिले कव्वाली आयोजित होगी। इसमें बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रईस अनीस साबरी साहब अपनी कव्वाली प्रस्तुत करेंगे।2 अक्टूबर को कुल की फातिहा के साथ समापन
उर्स के अंतिम दिन 2 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे रंग की महफिल होगी। इसमें रईस अनीस साबरी साहब, बिजनौर की मौजूदगी रहेगी। इसके बाद कुल शरीफ और फातिहा के साथ 68वें सालाना उर्स पाक का समापन किया जाएगा।जायरीनों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं
आयोजकों के अनुसार उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। इसे देखते हुए दरगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित समितियों और स्थानीय लोगों द्वारा तैयारियां की गई हैं। दरगाह इंतजामिया कमेटी लुतरा शरीफ द्वारा कार्यक्रम संचालन, जायरीनों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं।सुन्नी मुस्लिम जमाअत, ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासी लुतरा शरीफ की ओर से उर्स में शामिल होने वाले अकीदतमंदों से धार्मिक अनुशासन और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है।
प्रभु दर्शन भवन में विशेष सत्संग, युवाओं को सकारात्मक सोच और नशामुक्त जीवन से जोड़ने की पहल,,,,
बिलासपुर-टिकरापारा स्थित ब्रह्माकुमारीज के प्रभु दर्शन भवन में रविवार को विशेष सत्संग एवं युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राजयोग, सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार और नशामुक्त जीवन से जोड़ना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए राजयोग ध्यान, आत्म-जागरूकता, सकारात्मक चिंतन और नशामुक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें तनाव, नशे और समय की बर्बादी से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और समाजसेवा में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।रविवार की मुरली क्लास बनेगी युवाओं से जुड़ने का माध्यम,,,सशक्त युवा निर्माण के उद्देश्य से रविवार को होने वाली नियमित मुरली क्लास को युवाओं से जोड़ने के माध्यम के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत युवाओं को आत्म-जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जाएगा।बीके मंजू दीदी ने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। जब युवा नशे से दूर रहकर राजयोग, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाते हैं, तो उनके जीवन को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ, संस्कारी और सशक्त युवा शक्ति आवश्यक है।‘सुखम 100’ अभियान से जोड़ने की तैयारी,,,हर रविवार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में युवाओं को ‘सुखम 100 – नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान से जोड़ने और नशामुक्त जीवन का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। परिवारों से भी अपील की गई कि वे अपने बेटे-बेटियों को ऐसे कार्यक्रमों में साथ लेकर आएं, ताकि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके।
‘हमर पहुना’ में महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलपति ने साझा की जीवन यात्रा, बोले- शिक्षा ने बदली जिंदगी,,,,
बिलासपुर-पिता का छह वर्ष की उम्र में निधन, मां ने मजदूरी कर परिवार संभाला और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने दी। खुद भी बाल अवस्था से मजदूरी करते हुए पढ़ाई जारी रखी और कक्षा छठवीं से पीएचडी तक छात्रवृत्ति के सहारे शिक्षा पूरी की। यह संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (MUMT), बिलासपुर के कुलपति डॉ. नरेश तिवारी की है।
रविवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के परंपरागत कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में डॉ. तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने जीवन के संघर्ष, वैज्ञानिक जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य और विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।डॉ. तिवारी ने बताया कि उनका जन्म बुंदेलखंड के सागर जिले में हुआ। उन्होंने सागर में डॉ. हरिसिंह गौर द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय को अपनी शिक्षा यात्रा का महत्वपूर्ण आधार बताया। उनके अनुसार शिक्षा ने उनके जीवन की परिस्थितियों को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मजदूरी के साथ जारी रखी पढ़ाई,,उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद उनकी मां ने मजदूरी करते हुए परिवार चलाया और बच्चों की शिक्षा जारी रखी। उन्होंने भी पढ़ाई के साथ मजदूरी की। कक्षा छठवीं से पीएचडी तक उन्हें शासन की छात्रवृत्ति मिली, जिसके सहारे उन्होंने उच्च शिक्षा पूरी की। एमटेक के बाद उन्होंने रिमोट सेंसिंग में पीएचडी की और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया।बिलासपुर के गांवों में किया भौगोलिक अध्ययन,,,वैज्ञानिक के रूप में कार्य करते हुए उनका बड़ा कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ रहा। उन्होंने बिलासपुर जिले के भूगोल और भौगोलिक संरचना का अध्ययन किया तथा जिले के विभिन्न गांवों तक पहुंचे। कोरबा में खनन गतिविधियों के पर्यावरणीय प्रभावों का अध्ययन किया। खनन के बाद पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव और कंपनियों द्वारा किए गए पौधरोपण एवं अन्य उपचारात्मक कार्यों की प्रभावशीलता का भी अध्ययन किया। जबलपुर और बस्तर में खनिज अन्वेषण से जुड़े कार्यों में भी उन्होंने योगदान दिया।वैज्ञानिक जीवन में विभिन्न उपलब्धियां हासिल करने के बाद उन्हें यह विचार आया कि उनके जाने के बाद उनके कार्यों को आगे कौन बढ़ाएगा। इसी सोच ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया।सरकारी नौकरी छोड़ शिक्षा क्षेत्र में आए,,,,,
डॉ. तिवारी के अनुसार वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद उन्हें सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। वहां करीब दो वर्ष प्राध्यापक के रूप में कार्य करने के दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा व्यवस्था को करीब से समझा। वर्ष 2008 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर वे शिक्षा क्षेत्र में आ गए।इसके बाद उन्होंने ओरिएंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स और बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने विद्यार्थियों की कम उपस्थिति को शिक्षा क्षेत्र की चुनौती बताया। एक संस्थान में कम उपस्थिति वाले 238 विद्यार्थियों को नियमों के तहत डिटेन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि दबाव के बावजूद नियमों से समझौता नहीं किया गया और बाद में विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा अनुशासन में बदलाव देखने को मिला।
डॉ. तिवारी ने ओरिएंटल विश्वविद्यालय, श्याम बिहारी विश्वविद्यालय, मध्य छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय, श्रीकृष्ण विश्वविद्यालय और आर्या विश्वविद्यालय की स्थापना में संस्थापक सलाहकार के रूप में योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बिलासपुर विश्वविद्यालय और छविंद्र विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में भी कार्य किया।छह माह में 13 संस्थाओं से एमओयू,,,महर्षि यूनिवर्सिटी में अपने करीब छह माह के कार्यकाल की जानकारी देते हुए डॉ. तिवारी ने बताया कि अब तक 13 विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू किए गए हैं। इनमें बीएनआई, जनजातीय अनुसंधान एवं विज्ञान केंद्र नई दिल्ली तथा क्षेत्र के विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन संस्थाओं के साथ नवाचार, अनुसंधान और जनजातीय समाज से जुड़े विषयों पर काम किया जा रहा है।उन्होंने विश्वविद्यालय से दो पेटेंट के यूके में पंजीकृत होने की जानकारी भी दी। इनमें एक कंप्यूटर डिवाइस और दूसरा एआई आधारित डिवाइस शामिल है। उन्होंने बताया कि इनके उपयोग और आगे के अनुसंधान पर काम जारी है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा 30 से अधिक शोध पत्र तथा 13 से अधिक पुस्तक अध्याय और पुस्तकें प्रकाशित किए जाने की भी जानकारी दी गई।भारतीय ज्ञान परंपरा पर भी जोर,,,डॉ. तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, वेद, ध्यान और भारतीय मूल्यों को भी शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अपने वैज्ञानिक जीवन, शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालय प्रशासन और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
चोरभट्टी में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, लूट की कोशिश के दावे की पुलिस ने नहीं की पुष्टि; शिकायत नहीं, एफआईआर भी दर्ज नहीं,,,,
बिलासपुर-सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्टी इलाके में रात के समय कथित तौर पर भूत का भेष धारण कर राहगीरों को डराने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग एक युवक को रस्सी से बांधकर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक रात में सुनसान रास्तों से गुजरने वाले लोगों को डराने का प्रयास कर रहा था। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि उसके अन्य साथी इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।बताया गया कि रात में सुनसान रास्तों पर लोगों को डराए जाने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाई और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। इसके बाद डायल-112 को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले किया गया।लूट की कोशिश के दावे की पुष्टि नहीं,,,,स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि राहगीरों को डराने का उद्देश्य उनका सामान छीनना या लूटपाट करना हो सकता है। हालांकि, पुलिस के अनुसार थाने में लूटपाट को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है।एएसपी ने भी स्पष्ट किया कि लूटपाट की कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े दावों की वास्तविकता को लेकर पुलिस ने जानकारी जुटाई है।पुलिस के मुताबिक संबंधित युवक को समझाइश देकर छोड़ दिया गया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और वास्तविक घटनाक्रम के बीच की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।वायरल वीडियो के बाद बढ़ी चर्चा,,,वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चोरभट्टी क्षेत्र में घटना की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, इलाके में लूटपाट करने वाले किसी गिरोह के सक्रिय होने या वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना के पीछे लूट के उद्देश्य की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कोतवाली पुलिस ने थाने बुलाकर दी समझाइश, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने से किया इनकार,,,
बिलासपुर-गणेश विसर्जन के दौरान युवतियों के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में तीन युवतियां एक अन्य युवती के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए संबंधित युवतियों की पहचान की और उन्हें थाने बुलाया।पुलिस के अनुसार उपासना पारचे, तैयबा परवीन और पूर्वा कौशल के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। जिस युवती के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था, उसे भी थाने बुलाकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने मामले में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।थाने में समझाइश और सख्त हिदायत,,,,
पुलिस ने तीनों युवतियों को थाने में समझाइश दी और भविष्य में इस तरह का विवाद दोबारा नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस के अनुसार इस दौरान कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई। उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी घटना दोहराए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद संबंधित युवतियों की पहचान की गई और उन्हें थाने बुलाया गया। पीड़ित युवती से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई, लेकिन उसने शिकायत करने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें।
मदद के बहाने मोबाइल चोरी, स्क्रीन लॉक खोलकर खातों से ₹2.84 लाख निकालने का आरोप; चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा,,,,
PhonePe और Paytm रीसेट कर रकम ट्रांसफर करने का दावा, 4 मोबाइल समेत करीब ₹75 हजार का मशरूका बरामद,,,,
बिलासपुर- चकरभाठा पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उसके जरिए बैंक खातों से ऑनलाइन रकम निकालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मदद करने के बहाने मोबाइल चोरी किए और मोबाइल का स्क्रीन लॉक खोलने के बाद उसमें मौजूद आधार कार्ड की फोटो का इस्तेमाल कर PhonePe, Paytm सहित अन्य UPI एप को रीसेट किया। इसके बाद बैंक खातों से करीब 2 लाख 84 हजार रुपये की रकम निकाले जाने का आरोप है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल, एक पावर बैंक, चोरी की रकम से खरीदे गए कपड़े और 15 हजार रुपये नकद समेत करीब 75 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।बारिश में तबीयत बिगड़ने के बाद गायब हुआ मोबाइल,,,पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सूरज सतनामी ने 25 सितंबर 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 8 सितंबर की रात करीब 11 बजे तेज बारिश के दौरान वह इंडियन कॉफी हाउस चकरभाठा के पास रुका था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। होश आने के बाद उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसका मोबाइल गायब था।घर लौटने के बाद तबीयत खराब होने के कारण उसने कुछ दिन बाद नया सिम लेकर मोबाइल में लगाया। इसके बाद UPI ट्रांजेक्शन के मैसेज से उसे पता चला कि उसके और उसकी मां के बैंक खातों से करीब 2.84 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।CCTV और बैंक जानकारी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस,,मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेन्डे के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। गवाहों के बयान और बैंक संबंधी जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोप है कि मोबाइल का स्क्रीन लॉक खोलने के बाद गैलरी में मौजूद आधार कार्ड की फोटो से जानकारी हासिल की गई और उसके आधार पर UPI एप को रीसेट कर बैंक खातों तक पहुंच बनाई गई।
पुलिस के मुताबिक निकाली गई रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया। कुछ रकम ऑनलाइन गेमिंग आईडी में डाली गई, जबकि कुछ रकम खाने-पीने, कपड़ों और कार से घूमने सहित अन्य खर्चों में इस्तेमाल की गई।
चार आरोपी गिरफ्तार,,,पुलिस ने विवेक वर्मा (20), करन नायक (18 वर्ष 9 माह), गौरी शंकर साहू उर्फ लालू (18 वर्ष 8 माह) और गगन उर्फ शिबू साहू (25), सभी चकरभाठा क्षेत्र निवासी, को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 564/2026 के तहत धारा 303(2), 318(4), 238, 112, 3(5) बीएनएस तथा 66(C), 66(D) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।यह सामान हुआ बरामद,,4 मोबाइल फोन—2 वीवो, 1 पोको और 1 आईफोन
1 पावर बैंक,चोरी की रकम से खरीदे गए कपड़े,₹15,000 नकद,कुल बरामद मशरूका करीब ₹75,000,चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी थाने को सूचना दें।
सिम्स अस्पताल की मर्च्युरी में 40–42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए सिविल लाइन पुलिस ने जारी किया इश्तहार,,,,
5 फीट 6 इंच कद, काले बाल-दाढ़ी; काली टी-शर्ट और काला लोअर पहने था मृतक
बिलासपुर- सिम्स अस्पताल बिलासपुर की मर्च्युरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव रखा गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहचान कराने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस ने इश्तहार जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है।पुलिस के अनुसार 27 सितंबर 2026 को सिम्स अस्पताल से अज्ञात व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। MLC क्रमांक 8928 के आधार पर थाना सिविल लाइन में मर्ग क्रमांक 106/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 से 42 वर्ष है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच बताई गई है। रंग गोरा, बाल काले और दाढ़ी पकी हुई है। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था।अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार व्यक्ति को 27 सितंबर की सुबह करीब 8:45 बजे मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है।
परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस,सिविल लाइन पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी परिवार या परिचित का लगभग 40–42 वर्ष का कोई पुरुष लापता है और उक्त हुलिए से उसका मिलान होता है, तो थाना सिविल लाइन बिलासपुर से संपर्क करें।संपर्क नंबर:थाना प्रभारी, सिविल लाइन — 9479193019संपर्क — 9329035690,पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सिविल लाइन थाना को सूचित करें, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें