""""8 NEWS CG -""""लुतरा शरीफ में संदल-चादर और ऑल इंडिया नातिया मुशायरे की रूहानी महफिल, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम,,,,,,,"""""68वें सालाना उर्स-ए-पाक में दादी अम्मा साहिबा के संदल-चादर की रस्म अदा, रात में देशभर के शायरों ने पेश किया""""नातिया कलाम,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
लुतरा शरीफ में संदल-चादर और ऑल इंडिया नातिया मुशायरे की रूहानी महफिल, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम,,,
"""68वें सालाना उर्स-ए-पाक में दादी अम्मा साहिबा के संदल-चादर की रस्म अदा, रात में देशभर के शायरों ने पेश किया नातिया कलाम,,,,,
बिलासपुर- शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 68वें सालाना उर्स-ए-पाक के अवसर पर लुतरा शरीफ में धार्मिक और रूहानी कार्यक्रमों का सिलसिला अकीदत एवं एहतराम के साथ जारी है। इसी क्रम में दादी अम्मा साहिबा के संदल-चादर की रस्म अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल हुए। इसके बाद रात में आयोजित ऑल इंडिया नातिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शायरों और नातख्वानों ने अपने नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।
दोपहर 3 बजे दादी अम्मा साहिबा के संदल-चादर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकीदतमंदों ने संदल और चादर पेश कर दुआएं मांगीं तथा अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी मो. इकबाल हक बिलासपुर, खजांची जनाब फैजान अहमद शेबू बिलासपुर तथा नायब खजांची जनाब जावेद रब्बानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर नजीर अहमद बलौदा, मुशर्रफ खान बिलासपुर, मो. सज्जाद सिद्दीकी कोरबा, सैयद इंसान अली बिलासपुर, शेख सिकार बिलासपुर, मो. एजाज खान बिलासपुर, अब्दुल वहाब अशर्फी लुतरा शरीफ, हाजी अनवारुल हक, हाजी अब्दुल करीम बेग लुतरा शरीफ और शहनवाज मेमन लुतरा शरीफ सहित अन्य अकीदतमंद उपस्थित रहे।
रात में सजी ऑल इंडिया नातिया मुशायरे की महफिल
उर्स-ए-पाक के तहत रात 10 बजे ऑल इंडिया नातिया मुशायरे का अजीमुश्शान आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जेरे-सदारत मोहसिने मिल्लत हजरत मौलाना अल्हाज कारी सैयद शब्बीर अहमद अशरफी ने की। कार्यक्रम का आगाज तिलावत-ए-कुरआन पाक से हुआ, जिसे शाही मस्जिद लुतरा शरीफ के हजरत मौलाना राजब अली नूरानी ने पेश किया।
इसके बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शायरों एवं नातख्वानों ने बारगाह-ए-रिसालत ﷺ में नातिया कलाम पेश किए। कोलकाता से पहुंचे मुबारक हुसैन मुबारक और बिलासपुर के मोहम्मद इलियास अशरफी सहित अन्य शायरों एवं नातख्वानों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक महफिल में रूहानी समां बांधे रखा। नातिया कलाम सुनकर मौजूद जायरीन और अकीदतमंदों ने नातख्वानों की हौसला-अफजाई की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद देर रात तक मौजूद रहे। उर्स के दौरान लुतरा शरीफ पहुंचने वाले जायरीन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दरगाह इंतजामिया कमेटी की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों, खादिमों तथा स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मीडिया प्रभारी शौकत हबीबी, दरगाह लुतरा शरीफ ने उक्त जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,