"""8 NEWS CG"""बिलासपुर पुलिस का नशे और अपराध पर चौतरफा प्रहार: शराब तस्करी से नशीली दवाओं के सप्लायर तक कार्रवाई, चाकूबाज गिरफ्तार; चोरी की एक्टिवा बरामद, नंबर प्लेट छिपाने वाले 724 वाहन चालकों पर शिकंजा,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
"""8 NEWS CG"""बिलासपुर पुलिस का नशे और अपराध पर चौतरफा प्रहार: शराब तस्करी से नशीली दवाओं के सप्लायर तक कार्रवाई, चाकूबाज गिरफ्तार; चोरी की एक्टिवा बरामद, नंबर प्लेट छिपाने वाले 724 वाहन चालकों पर शिकंजा,,,,बिलासपुर पुलिस का नशे और अपराध पर चौतरफा प्रहार: शराब तस्करी से नशीली दवाओं के सप्लायर तक कार्रवाई, चाकूबाज गिरफ्तार; चोरी की एक्टिवा बरामद, नंबर प्लेट छिपाने वाले 724 वाहन चालकों पर शिकंजा,,,,

पाण्डेपुर में सीपत पुलिस की रेड, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब और बाइक जब्त,,,,बिलासपुर-अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम पाण्डेपुर (भिलमी) में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है।शराब के परिवहन में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीक्यू 5774 भी जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भिलमी निवासी मोनू वर्मा उर्फ गोलू मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर सीपत पुलिस ने ग्राम पाण्डेपुर मेन रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब औरमोटरसाइकिल को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी मोनू वर्मा उर्फ गोलू, उम्र 30 वर्ष, निवासी भिलमी, थाना सीपत के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


सीपत के नशे के नेटवर्क की कड़ी मथुरा तक पहुंची, नशीली कैप्सूल-टेबलेट सप्लायर गिरफ्तार,,,,
बिलासपुर- सीपत पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल एवं टेबलेट की सप्लाई से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में एण्ड-टू-एण्ड विवेचना करते हुए कथित सप्लायर तक पहुंच बनाई।मामला अपराध क्रमांक 497/2026 से संबंधित है। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को कार्रवाई के दौरान उग्रसेन लोनिया, मुकेश कुमार लोनिया और परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा को पकड़ा गया था। उनके कब्जे से कुल 4,743 कैप्सूल एवं टेबलेट, जिनका कुल वजन 2,495.64 ग्राम बताया गया है, तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। बरामद सामग्री सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 19,17,930 रुपये बताई गई थी।विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी राहुल अग्रवाल से संपर्क कर मंगाई गई थी। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस टीम ने मथुरा के गोविंद नगर में दबिश देकर राहुल अग्रवाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी मथुरा, को हिरासत में लिया।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के जरिए बिलासपुर लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में सीपत पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा की गई।


जिला अस्पताल की पार्किंग से चोरी एक्टिवा बरामद, विधि से संघर्षरत बालक पर कार्रवाई,,,,
बिलासपुर- तारबाहर थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई एक्टिवा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार प्रार्थिया सृकृति कुडुक 29 अगस्त को अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एई 4962 से जिला अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की और पिता के डायलिसिस के लिए चली गईं। वापस लौटने पर स्कूटी पार्किंग से गायब मिली।रिपोर्ट पर तारबाहर थाना में अपराध क्रमांक 305/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली।पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है!टिकरापारा में विवाद के बाद चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार,,,,वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद,,,
बिलासपुर- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के यादव मोहल्ला टिकरापारा में विवाद के बाद चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी हिमांशु कश्यप 19 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे आरोपी से मोबाइल लेकर बात कर रहा था। काफी देर तक बात करने को लेकर आरोपी नाराज हो गया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी चाकू लेकर प्रार्थी के पीछे दौड़ा और टिकरापारा स्थित संतोष पान ठेला के पास चाकू से हमला कर दिया। घटना में प्रार्थी के बाएं हाथ में चोट आई।शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 536/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीप कश्यप उर्फ दुर्लभ कश्यप, उम्र 21 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


मटियारी में सीपत पुलिस की दबिश, 52 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार,,,
बिलासपुर-अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम मटियारी में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 52 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मटियारी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान निर्मला शिकारी, उम्र 58 वर्ष, के कब्जे से 10 लीटर, कमल प्रकाश शिकारी, उम्र 33 वर्ष, के कब्जे से 25 लीटर तथा नेतराम शिकारी, उम्र 40 वर्ष, के कब्जे से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।पुलिस ने कुल 52 लीटर शराब जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।नंबर प्लेट छिपाने वालों पर यातायात पुलिस का बड़ा अभियान,,,,नंबर प्लेट छिपाकर चलने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 724 वाहनों पर कार्रवाई,,,,
बिलासपुर- यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बिलासपुर यातायात पुलिस ने नंबर प्लेट में छेड़छाड़ अथवा नंबर छिपाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 7 लाख 24 हजार रुपये का चालान शुल्क जारी किया गया।
यातायात पुलिस के मुताबिक कुछ वाहन चालक नंबर प्लेट पर कागज, टेप, मैग्नेट, स्टीकर, कपड़ा, पन्नी अथवा पेंट आदि लगाकर नंबर को छिपाने या उसमें बदलाव करने का प्रयास करते हैं। ऐसे वाहनों की पहचान और कार्रवाई के लिए यातायात के विभिन्न प्वाइंट एवं टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट अथवा नंबर प्लेट से छेड़छाड़ किए हुए वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार कुछ मामलों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जबकि कुछ प्रकरणों में स्थानीय पुलिस के माध्यम से आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं।
यातायात पुलिस का कहना है कि स्पष्ट और नियमानुसार नंबर प्लेट लगाना वाहन चालकों की जिम्मेदारी है। नंबर प्लेट को छिपाने अथवा उसमें छेड़छाड़ करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,