""""8 NEWS CG-""""Black Currency Scam में पुलिस का बड़ा एक्शन: महाराष्ट्र के पालघर से दो और आरोपी गिरफ्तार,,,,,
Black Currency Scam में पुलिस का बड़ा एक्शन: महाराष्ट्र के पालघर से दो और आरोपी गिरफ्तार,,,,,
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के करोड़ों रुपये के Wash & Wash ठगी मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल साक्ष्यों से खुला नया कनेक्शन,,,,,
बिलासपुर /रायपुर-राज़धानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दर्ज करोड़ों रुपये के चर्चित Wash & Wash यानी Black Currency Scam मामले में रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रायपुर लाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 11 हो गई है।पुलिस के मुताबिक, तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की लगातार जांच कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी, 20 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नोट के आकार के काले कागज, कांच की प्लेट्स सहित ठगी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस ने कुल करीब 4 करोड़ 2 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की थी।
पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों से मिला अहम सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों, उनके आपसी संपर्क और ठगी में उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की। साथ ही आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन और उनमें मौजूद डिजिटल सामग्री का तकनीकी परीक्षण एवं विश्लेषण किया गया।जांच के दौरान पुलिस को रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह और दीपक सिंह की कथित संलिप्तता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर दोनों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और उनकी लगातार निगरानी की।
पालघर में लोकेट कर दबोचातकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के पालघर में लोकेट किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया।पुलिस के अनुसार, रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह मुंबई के विरार वेस्ट क्षेत्र का निवासी है, जबकि दीपक सिंह पालघर जिले के मीरा रोड क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।11 आरोपियों तक पहुंची गिरफ्तारी की संख्या,,,,पुलिस दोनों आरोपियों से मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों, गिरोह के सदस्यों के आपसी संपर्क और ठगी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।तेलीबांधा के इस बहुचर्चित Wash & Wash/Black Currency Scam में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और ठगी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें